Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विधानसभा उपाध्यक्ष ने राजगढ़ में किए 82 लाख के उद्घाटन व शिलान्यास
    सिरमौर

    विधानसभा उपाध्यक्ष ने राजगढ़ में किए 82 लाख के उद्घाटन व शिलान्यास

    By Himachal VartaJanuary 4, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) — विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज राजगढ़ में 12 लाख रुपए से निर्मित कानूनगो भवन का लोकार्पण करने के उपरांत 70 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नगर पंचायत के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र की आधारशिला रखी।
    इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस के 2 साल पूरे हो चुके हैं और इन 2 सालों में हमने कितने विकास कार्य किया आप सभी जानते हैं। भाजपा ने लोटस के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को तोड़ना चाहा परंतु ने ऐसा नहीं होने दिया इसके लिए नए हिमाचल की जनता को बधाई देता हूं । उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने सीमित संसाधन व  फंड की कमी होने के बावजूद भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी।
    उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन से हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है और मुख्यमंत्री  द्वारा किए गए अनेक सुधारों के परिणामों के चलते आज प्रदेश की अर्थव्यवस्था सही दिशा में आगे बढ़ रही है।
    उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार द्वारा  प्राकृतिक खेती से उगाई गई गेहूं और मक्की को क्रमशः 40 और 30 रुपये प्रति किलो के दाम पर खरीदा जा रहा है। इसके अतिरिक्त गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 32 से बढ़ाकर 45 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध का 47 से 55 रुपये प्रति लीटर किया गया है। इसके अलावा सरकार ने मनरेगा की दिहाड़ी को बढ़कार 300 रुपये कर दिया है।
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े बदलाव  किए है जिसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अध्यापकों के 6000  पदों को भरने की स्वीकृत प्रदान की हैं तथा प्रदेश  के विभिन्न स्कूलों में 3000 अध्यापकों को बैचवाइज नियुक्ति प्रदान कर दी गई है तथा 3000 पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नए शिक्षण संस्थान खोलने की बजाए पहले से खोले गए संस्थानों में अधोसंरचना तथा स्टाफ को नियुक्त करने को प्राथमिकता दे रही है ताकि बच्चों को सरकारी स्कूलों में बेहतर एवं गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जा सके।
    इससे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहनी ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी  व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर विभिन्न महिला मंडल,युवा मंडल,नगर पंचायत, स्वयं सहायता समूहों द्वारा भी विधानसभा उपाध्यक्ष को शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया।
    नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहनी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
    इस अवसर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, आनंद परमार , सुषमा शर्मा पार्षद, यशपाल, रणधीर पवार,  प्रदीप सूर्य, एसडीम राजगढ़ राजकुमार के अलावा  अन्य गणमान्य व्यक्ति व अधिकारीगण उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.