Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत राजकीय महाविद्यालय सोलन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • सोलन में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन – डॉ. शांडिल
    • ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विधानसभा उपाध्यक्ष ने 30 लाख से बने कटवाडी भागडत पंचायत भवन का किया उद्घाटन
    सिरमौर

    विधानसभा उपाध्यक्ष ने 30 लाख से बने कटवाडी भागडत पंचायत भवन का किया उद्घाटन

    By Himachal VartaJanuary 5, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज पांवटा विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटवाडी भागडत में लगभग 30 लाख रूपये से निर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन किया।
    इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि काफी समय के उपरांत मुझे आज इस पंचायत में आने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि यह पंचायत भवन बहुत सुंदर और अच्छी जगह पर बना है। इस नवनिर्मित पंचायत भवन की पंचायत के प्रधान और उनके सहयोगी सदस्यों को मैं बधाई देता हूं।
    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही है और इस क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान भी बिना भेदभाव के किया जाएगा।
    उन्होंने पंचायत प्रधान को पंचायत भवन की सड़क कों पक्का करने तथा चारदीवारी बनाने का प्राक्कलन शीध्र तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा ताकि इसे स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जा सके। इसके अलावा उन्होंने जल शक्ति विभाग को कांडों -कांसर सिंचाई योजना को सुचारू रखने के निर्देश दिए।
    इसके अतिरिक्त उन्होंने इस पंचायत के आसपास की सभी सड़कों को पक्का व चौड़ा करने का भी आश्वासन दिया।
    उन्होंने पंचायत भवन के ऊपर मीटिंग हाल के निमार्ण के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की।
    इस अवसर पर पंचायत प्रधान कटवाडी भागडत राजेंद्र सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा पंचायत की कुछ मांगे उनके समक्ष रखते हुए उन्हें पूरा करने का मुख्य अतिथि से अनुरोध किया।
    इससे पहले पंचायत प्रधान राजेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि को शाल, टोपी  भेंट कर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त बीडीओ पांवटा दयाल सिंह ठाकुर तथा एसडीओ पांवटा सुरजीत  चौधरी ने भी विधानसभा उपाध्यक्ष को टोपी व मफलर भेंट कर सम्मानित किया
    इस अवसर पर तपेंद्र सिंह चौहान, ओम प्रकाश,  मोहनलाल, प्रेमपाल, रामरतन, रामलाल, वरिंदर सिंह, जेई  शमशेर सिंह, तकनीकी सहायक दिलीप पवार, मीना देवी तथा आसपास के क्षेत्रों की महिला मंडलों के अलावा  अन्य गणमान्य व्यक्ति व अधिकारीगण उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत राजकीय महाविद्यालय सोलन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • सोलन में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन – डॉ. शांडिल
    • ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.