Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सोलन में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन – डॉ. शांडिल
    • ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह-सुमित खिम्टा
    सिरमौर

    नाहन में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह-सुमित खिम्टा

    By Himachal VartaJanuary 13, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) गणतंत्र दिवस के अवसर पर आगामी 26 जनवरी को नाहन चौगान में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज यहां गणतन्त्र दिवस के सफल आयोजन से सम्बन्धित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसमें आकर्षक परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह के मुख्य आकर्षण रहेगें।
    उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को प्रातः 11 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ आरंभ होगा। इससे पहले मुख्य अतिथि द्वारा उपायुक्त कार्यालय के समीप शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की जाएगी। उन्होंने बताया कि ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण व आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी, जिसमें पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा भाग लिया जाएगा।
    उपायुक्त ने जानकारी दी कि मार्च पास्ट सलामी के उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा संदेश दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
    उन्होंने नगर परिषद को निर्देश दिए कि वह शहीद स्मारक स्थल तथा चौगान मैदान की सफाई करवाने के अतिरिक्त आवश्यक मुरम्मत करवाएं जाए। उन्होंने विद्युत, जल शक्ति, शिक्षा तथा लोक निर्माण इत्यादि विभागों को निर्देश दिए कि वह अपने विभाग से  सम्बन्धित कार्यो को समय पर पूरा करें ताकि समारोह को  बेहतरीन तरीके से आयोजित किया जा सके।
    सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने बैठक में मद क्रमवार प्रस्तुत किए।
    बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर वर्मा, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सोलन में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन – डॉ. शांडिल
    • ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.