श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) : रेणुका संगड़ाह मार्ग पर कालथ के निकट पिकअप ओर मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हुए। बताया जा रहा है कि जब पिकअप संगड़ाह से ददाहू की ओर आ रही थी तभी कालथ नामक स्थान पर रेणुका जी से हरिपुरधार की ओर जा रहे हैं बाइक सवार पिकअप से टकरा गए जिससे उन्हें गंभीर चोटें। डी.एस.पी. संगडाह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच में सामने आया है की बाइक सवार विशाल व मनजीत निवासी सहारनपुर तेज रफ्तार होने के साथ-साथ रॉन्ग साइड थे जिस कारण वह पिकअप से टकरा गए दोनों घायलों को ददाहू अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद नाहन रेफर कर दिया गया है दोनों घायलों के टांगों में फैक्चर बताया जा रहा है बाइक चालकों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Breakng
- शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
- द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
- कैम्पस इंटरव्यू
- समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
- मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
Sunday, June 7
