Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
    • आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
    • जनता का पैसा अपने मित्रों पर लुटा रही सुक्खू सरकार : प्रताप सिंह रावत
    • जंगल में बेचता था शराब, पुलिस ने दबोचा दो मामलों में 10 लीटर पकड़ी शराब
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    • चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कालाअंब में मिला 4 माह के शिशु का भ्रूण
    सिरमौर

    कालाअंब में मिला 4 माह के शिशु का भ्रूण

    By Himachal VartaJanuary 20, 2025
    Facebook WhatsApp

    कालाअम्ब  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के कालाअंंब में एक 3-4 महीने के शिशु का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किसी महिला की प्रीमैच्योर डिलीवरी के बाद इस भ्रूण को कूड़े के बीच फैंक दिया गया।  मामला जिला सिरमौर के पुलिस थाना कालाअंब के तहत सामने आया है। चूंकि कालाअंब हिमाचल और हरियाणा की सीमा पर स्थित है, लिहाजा यह भ्रूण यहीं किसी ने फैंका है या फिर पड़ोसी राज्य से यहां आकर फैंका गया है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।   पुलिस को अंशुल चौधरी नाम के एक व्यक्ति ने इस मामले की सूचना दी। अंशुल ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब ढाई बजे जब वह खैरी में अपने दोस्त के पास जा रहा था, तो इसी दौरान पशुपति कंपनी से आगे त्रिलोकपुर की ओर पुलिया के पास काफी लोग एकत्रित थे।

    देखने पर नाले में कूड़े के बीच एक शिशु का भ्रूण पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस मामले की सूचना दी।पुलिस ने मौके पर पहुंच भ्रूण को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

     

    अब नाले में ये भ्रूण किसने और कब फेंका, इसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।कालाअंब पुलिस थाना के एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह भ्रूण 3-4 महीने का लग रहा है।

     

    संभवतः प्रीमैच्योर डिलीवरी के बाद ही इसे यहां फेंका गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस गहनता से मामले की तफ्तीश कर रही है।

     

    बरहाल इस शर्मसार घटना को लेकर देवभूमि फिर से कलंकित हुई है। पुलिस अपनी कार्रवाई में लगी है देखना यह है कि इस पूरे घटनाक्रम पर से कब पर्दा उठेगा।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
    • आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
    • जनता का पैसा अपने मित्रों पर लुटा रही सुक्खू सरकार : प्रताप सिंह रावत
    • जंगल में बेचता था शराब, पुलिस ने दबोचा दो मामलों में 10 लीटर पकड़ी शराब
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.