Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बिरोजा फैक्ट्री के समीप सीवरेज नाले पर जल्द 1.11 करोड़ की लागत से बनेगा आलीशान पार्क : अजय सोलंकी
    सिरमौर

    बिरोजा फैक्ट्री के समीप सीवरेज नाले पर जल्द 1.11 करोड़ की लागत से बनेगा आलीशान पार्क : अजय सोलंकी

    By Himachal VartaJanuary 20, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):–  सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन के बिरोजा फैक्ट्री के समीप सीवरेज नाले पर शीघ्र ही एक आकर्षक व आलीशान पार्क तैयार होगा। इस पार्क के निर्माण से जहां शहर में पर्यटकों की आमद बढ़ेगी तो वहीं आसपास के लोगों को सैरगाह के लिए एक जगह उपलब्ध होगी। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के साथ बिरोजा फैक्ट्री नाहन एनएच – 907 ए के साथ लगते नाले पर बनाए जा रहे पार्क का निरीक्षण किया। मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि पार्क के साथ बन रही सुरक्षा दीवार के कारण यहां ब्लैक स्पॉट बन गया था जिसको लेकर कई लोगों ने उनसे शिकायत भी की थी। इसी को देखते हुए आज नगर परिषद और नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन पार्क का विजिट किया गया।
    उन्होंने बताया कि मौके का निरीक्षण करने के बाद सुरक्षा दीवार को हटाने और इसकी जगह स्टील या लोहे की रेलिंग लगाने को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई ताकि विजिबिलिटी क्लियर रहे और दुर्घटना की आशंका न रहे। वहीं मौके पर मौजूद नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि इस पार्क का निर्माण एक करोड़ 11 लाख रुपए की राशि से किया जा रहा है। जिसमें से 84 लाख के टेंडर हो चुके जिसके तहत यह निर्माण कार्य किया जा रहा है । पार्क का निर्माण कार्य करीब 80% पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि शेष राशि के टेंडर इस कार्य के निर्माण के बाद किए जाएंगे और बाकी कार्य को भी जल्द पूरा किया जाएगा। विधायक के द्वारा मोड़ पर ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही बाउंड्री वॉल को ब्लैक स्पॉट करार देते हुए हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीखे मोड़ पर ऊंची की गई दीवार दुर्घटना का कारण बन सकती है। 
    गौर हो कि बिरोजा फैक्ट्री से नाहन की ओर गंदे नाले के करीब 80 मीटर एरिया को कवर कर एक सुंदर पार्क बनाया जा रहा है। इस पार्क के निर्माण को लेकर अर्बन डेवलेपमेंट बोर्ड से करीब 1.11 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए थे। पार्क के निर्माण को लेकर 84 लाख का टेंडर अतिन बंसल कंस्ट्रक्शन को दिया गया है। नाहन नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि 84 लाख के अलावा जो पैसा है उससे पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वहीं सडक़ सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने बताया कि पीछे मोड़ पर पार्क को कवर करने के लिए बनाई गई बाउंड्री एकदम तीखे मोड़ पर थी। उन्होंने बताया कि इस बाउंड्री के कारण यहां एक बड़ा ब्लैक स्पॉट बन गया था इस बारे में विधायक अजय सोलंकी को अवगत करवाया गया। 
    विधायक के द्वारा शनिवार को स्पॉट निरीक्षण करते हुए ब्लैक स्पॉट को दुरुस्त करने के आदेश दिए। वहीं विधायक अजय सोलंकी ने नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शहर के विकास को लेकर जो बजट उनके द्वारा स्वीकृत करवाया गया है उसे जल्द से जल्द शहर के रूके हुए विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि फिलहाल इस पार्क का नामकरण नहीं किया गया है। पार्क निरीक्षण के दौरान विधायक अजय सोलंकी के अलावा पार्षद राकेश गर्ग, सडक़ सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.