नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)- बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन ईशाक मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला बाल विकास हि0प्र0 के अंतर्गत बाल विकास परियोजना नाहन द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत पुलिस विभाग की सहायता से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कौलांवाला भूड तथा उच्च कन्या पाठशाला ददाहू में 22 से 24 जनवरी तक किशोरियों के लिए आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में स्कूल की दसवीं से बारहवीं कक्षा की छात्राऐं आत्म रक्षा संबंधी तकनीकियों की जानकारी प्राप्त कर आत्म रक्षा हेतू आत्म निर्भर होने के लिए अग्रसर है। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय शिविर में प्रतिभागी लडकियां आत्म रक्षा हेतू विभिन्न तकनीकियों को उत्सुकतापूर्वक सीख रही है और उसका अभ्यास भी कर रही है।
उन्होंने बताया कि शिविर में सहायक उप पुलिस अधीक्षक करनेल सिंह, आरक्षी राहुल राणा व संजीव द्वारा प्रतिभागियों को आत्म रक्षा हेतू प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा विभिन्न प्रकार की तकनीक की जानकारी भी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि वृत पर्यवेक्षक वीर सिंह तथा कु0 जाहिदा बानों ने प्रतिभागियों को विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बेटी है अनमोल, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पुर्नविवाह योजना की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत किशोरियों के लिए तीन दिवसीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कालाआम्ब ने किया गया जिसके माध्यम से 48 बालिकाओं को प्रशिक्षित किया गया।
Breakng
- कैम्पस इंटरव्यू
- समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
- मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
- नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
- विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
Saturday, June 6
