Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर की दो पंचायत ने मोटरसाइकिल , स्कूटर और स्कूटी पर की रेत बजरी और सीमेंट की ढुलाई
    सिरमौर

    सिरमौर की दो पंचायत ने मोटरसाइकिल , स्कूटर और स्कूटी पर की रेत बजरी और सीमेंट की ढुलाई

    By Himachal VartaJanuary 24, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):बिहार में चारा घोटाले में और शिमला ठियोग में पानी की ढुलाई के लिए दो पहिया वाहनों के प्रयोग के बाद अब जिला सिरमौर की विकास खंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत रेडली और दानाघाटों  में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां दोनों पंचायत ने निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली रेत , बजरी , क्रेशर और सीमेंट की ढुलाई का कार्य न केवल एक ही वेंडर को दिया , बल्कि रेत ,  बजरी , सीमेंट और क्रेशर की ढुलाई भी मोटरसाइकिल स्कूटर और स्कूटी के माध्यम से की गई। आरटीआई के तहत ली गई सूचना के बाद ग्राम पंचायत रेडली के कृष्ण दत्त ने खुलासा किया है कि संगड़ाह विकासखंड की  ग्राम पंचायत रेडली और दाना घाटों में लाखों रुपए की निर्माण सामग्री की ढुलाई दो पहिया वाहनों की मार्फत की गई है। आईटीआई की सूचना के मुताबिक ग्राम पंचायत में न केवल दो पहिया वाहनों से निर्माण सामग्री की ढुलाई की गई , बल्कि इस ढुलाई का कार्य भी एक ही वेंडर अथवा कंपनी को दिया गया है।
    जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कृष्ण दत्त ने बताया कि ग्राम पंचायत दाना घाटों और रेडली में जो निर्माण सामग्री की ढुलाई की गई है उसमें दो पहिया वाहनों के अलावा मारुति कार , मैक्स पिकअप और जेसीबी के नंबर सामने आए हैं। यही नहीं रेत , बजरी और क्रशर में फर्जी बिलों के साथ-साथ फर्जी एम फार्म भी दर्शाए गए हैं , जिससे दोनों ग्राम पंचायतों में लाखों रुपए की धनराशि का गबन  किया गया है। आईटीआई की सूचना के मुताबिक पंचायत में जो बिल सबमिट किए हुए हैं उनमें जो वाहनों के नंबर दिए गए हैं। जब इसकी सूचना परिवहन विभाग और एसडीएम कार्यालय से आरटीआई के तहत ली गई तो इनमें अधिकतर दो पहिया वाहन सामने आए हैं। जो नंबर बिलों में दर्शाए गए हैं वह नंबर दो पहिया वाहनों के है , जिसमें टीवीएस स्कूटर , स्कूटी और मोटरसाइकिल आदि शामिल है। 
    इसके अलावा मारुति कार , जेसीबी मशीन और मैक्स पिकअप से भी रेत बजरी और क्रेशर की  ढुलाई की गई है कृष्ण दत्त ने बताया कि पंचायत में किए गए इस गड़बड़ झाले की विस्तृत रिपोर्ट राज्य सतर्कता ब्यूरो को दी गई है। विजिलेंस को दी गई शिकायत में कृष्ण दत्त ने बताया कि दोनों ही ग्राम पंचायत में न केवल निर्माण कार्यों में धांधली की गई है , बल्कि ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की बैठकों में भी रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर सामने आए हैं। इसकी सूचना आरटीआई की मार्फत ली गई है जिसमें उपरोक्त खुलासा हुआ है। कृष्ण दत्त ने बताया कि जब उन्होंने आरटीआई के तहत सूचना ली तो उन पर अधिकारियों द्वारा और ग्राम पंचायत के प्रधान द्वारा दबाव डाला गया। यही नहीं उनके खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला भी दर्ज करवाया गया। कृष्ण दत्त ने हिमाचल प्रदेश सरकार और विजिलेंस से मांग की है कि उपरोक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.