Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»ओम प्रकाश शर्मा बने जिला सिरमौर पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष
    सिरमौर

    ओम प्रकाश शर्मा बने जिला सिरमौर पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष

    By Himachal VartaJanuary 27, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला सिरमौर कार्यकारिणी के त्रैवार्षिक चुनाव में ओम प्रकाश शर्मा (नाहन) को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। जबकि, प्रमोद गौतम (सराहां) को महासचिव की जिम्मेदारी मिली  ये चुनाव सोमवार को जिला मुख्यालय नाहन में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिदत्त शर्मा की देखरेख में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान रणवीर सिंह ठाकुर (राजगढ़) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हीरा सिंह (शिलाई) और अमर सिंह ठाकुर (सराहां) को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार (नाहन) को कोषाध्यक्ष, पीएन गुप्ता (राजगढ़) को मुख्य सलाहकार, सुंदर लाल मेहता (पांवटा साहिब) और कृष्ण दत्त शर्मा को सलाहकार चुना गया।    इसके साथ साथ प्रेस सचिव का दायित्व रविदत्त भारद्वाज (राजगढ़) को सौंपा गया। तपेंद्र सिंह ठाकुर (संगड़ाह), कुंदन सिंह चौहान (शिलाई), हरिदत्त शर्मा (राजगढ़) और संतराम शर्मा (पांवटा साहिब) और रमेश सरैक को कार्यकारिणी में बतौर सदस्य नियुक्त किया गया।

    जबकि, रणदीप सिंह (संगड़ाह), बाबूराम शास्त्री (सराहां), एमआई खान (पांवटा साहिब) औरर इंद्र सिंह (राजगढ़) को राज्य कार्यकारिणी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया.इस मौके पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आत्माराम शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

     

     

    इससे पूर्व एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें चुनाव कराने पर सर्वसम्मति बनी। बैठक में राजगढ़, पांवटा साहिब, संगड़ाह, शिलाई और नौहराधार यूनिटों से 70 के करीब पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

    इस दौरान पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर भी विशेष मंथन किया गया। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने कहा कि 2016 से 2022 के बीच के पेंशनरों का एरियर लंबित पड़ा है।

    इसके लिए आगामी बजट में प्रावधान कर अप्रैल माह से जारी किया जाए। इसके साथ साथ लंबे समय से अटके पेंशनरों के बिलों का भुगतान भी जल्द से जल्द किया जाए. उन्होंने कहा कि सरकार को 2 साल का कार्यकाल हो चुका है, लेकिन पेंशनरों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है।

    यही नहीं 11 फीसदी डीए के साथ साथ पिछले डीए की किस्त का एरियर भी अबतक लंबित पड़ा है। उन्होंने ये भी मांग की कि पेंशनरों को उनका पक्ष सुनने से लिए आमंत्रित किया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री पेंशनरों के लिए आगामी बजट में उचित प्रावधान करेंगे।

    इस अवसर पर राज्य संगठन सचिव महेश वर्मा, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य कर्म चंद, जीवन ठाकुर समेत दर्जनों पदाधिकारी और सदस्य ने अपनी  भागीदारी सुनिश्चित की।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.