Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला खनन विभाग में खनन रक्षकों के पद हेतु चयन प्रक्रिया शुरू, 22 फरवरी आवेदन की अंतिम तिथि
    सिरमौर

    जिला खनन विभाग में खनन रक्षकों के पद हेतु चयन प्रक्रिया शुरू, 22 फरवरी आवेदन की अंतिम तिथि

    By Himachal VartaJanuary 28, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर खनन रक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए जिला खनन विभाग द्वारा चयन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक एडीएम एल.आर. वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चयन प्रक्रिया से जुड़े सभी पहलुओं पर गहन चर्चा की गई और इसे पारदर्शी व निष्पक्ष बनाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।
    खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने जानकारी दी कि आवेदन प्रक्रिया के तहत इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज बंद लिफाफे में जमा करने होंगे। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी, 2025 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।’’आवेदन प्रक्रिया के मुख्य बिंदुः’’
    1. आवेदन पत्र बंद लिफाफे में जिला उद्योग केंद्र में जमा किए जाएंगे।  2. लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से “खनन रक्षक पद हेतु आवेदन“ लिखा होना चाहिए।  3. दस्तावेजों में शैक्षणिक योग्यता, जन्म प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र शामिल होने चाहिए।  4. दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।  5. आवेदन संबंधी जानकारी जिला उद्योग केंद्र और जिला खनन कार्यालय सिरमौर से प्राप्त की जा सकती है।

    एडीएम एल.आर. वर्मा ने दिए ये निर्देश
    बैठक में एडीएम एल.आर. वर्मा ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि चयन प्रक्रिया में कोई अनियमितता न हो। साथ ही अभ्यर्थियों को समय सीमा का पालन करने और आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में जमा करने की सलाह दी गई।

    उन्होंने आवेदकों से अपील की है कि आवेदन पत्र समय पर जमा करें और सभी नियमों का पालन करें ताकि चयन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।
    बैठक में चयन समिति के अन्य सदस्य, पुलिस उप-अधीक्षक मुख्यालय नाहन रमाकांत ठाकुर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र नाहन साक्षी सत्ती और जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा भी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.