Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»25 लाख रुपये की लागत से निर्मित भवन का उद्घाटन अजय सोलंक ने किया
    सिरमौर

    25 लाख रुपये की लागत से निर्मित भवन का उद्घाटन अजय सोलंक ने किया

    By Himachal VartaJanuary 28, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- नाहन विधानसभा के मातर पंचायत के अंतर्गत अगड़ीवाला प्राथमिक विद्यालय के लिए 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित भवन का उद्घाटन अजय सोलंक ने किया गया। इससे पहले यह विद्यालय निजी कमरों में संचालित हो रहा था। जिससे छात्रों और शिक्षकों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। इस नए भवन के निर्माण से अब छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर माहौल मिलेगा।

    इसके उपरांत ग्राम पंचायत सुरला में 88.43 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का भी उद्घाटन किया गया। इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए शहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

    नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने कहा, “हमारा उद्देश्य नाहन क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकताओं पर हमारा विशेष ध्यान है, और हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि क्षेत्र के हर कोने में विकास कार्य हों।”

    विधायक ने हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष रूप से धन्यवाद व्यक्त किया और कहा, “मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन से ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने हमेशा नाहन विधानसभा क्षेत्र को प्राथमिकता दी है और यहां के विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान की है। उनका विजन हिमाचल प्रदेश को समग्र विकास की राह पर आगे ले जाने का है।”

    कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय जनता की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। ग्रामीणों ने इन विकास कार्यों के लिए विधायक जी और सरकार का आभार व्यक्त किया। विधायक जी ने भी जनता को भरोसा दिलाया कि नाहन विधानसभा में विकास की गति को कभी रुकने नहीं दिया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.