Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला सिरमौर भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष धीरज गुप्ता पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलने पहुंचे संगडाह
    सिरमौर

    जिला सिरमौर भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष धीरज गुप्ता पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलने पहुंचे संगडाह

    By Himachal VartaJanuary 30, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):-  सिरमौर जिला भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए समर्पण और निष्ठा से कार्य करने का आहवान किया है। धीरज गुप्ता सिरमौर जिला के हरिपुरधार और संगड़ाह में आयोजित संगड़ाह भाजपा मंडल की पहली बैठकों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को इस बात पर गौरव होना चाहिए कि वह विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के सदस्य है और देश और अपने क्षेत्र के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहां कि भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर तक संविधान गौरव दिवस का आयोजन करके संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे और कांग्रेस सरकारों द्वारा संविधान निर्माता के प्रति किए गए अपमान और निरादर की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएंगे । उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सरकारों ने न केवल बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को मरणोपरांत भारत रत्न  सम्मान से नवाजा अपितु लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद के भीतर बाबासाहेब की प्रतिमा स्थापित  करके उनके प्रति आदर और सम्मान की भावना जगाने का प्रयास किया। इस मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने धीरज गुप्ता को सिरमौर जिला का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार की नाकामियों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आर्थिक दिवालियापन के कारण विकास कार्यक्रम पूर्ण रूप से ठप्प हो गए हैं और आम जनता पुरी तरह से तरस्त हो चुकी है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलवीर ठाकुर ने क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति का अनुसरण करने का आवाहन किया । इस मौके पर संगड़ाह भाजपा मंडल के अध्यक्ष बलवीर ठाकुर ने जिला अध्यक्ष को आस्वासन दिया कि वह अपने क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने के लिए पुरी तनमयता और समर्पण भाव से कार्य करेेंगे । इससे पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष धीराज गुप्ता ने मां भंगायणी मंदिर में शीष नवाया और पूजा अर्चना की। धीराज गुप्ता ने  अपने तीन दीवसीय दौरे के दौरान नोहराधार, संगड़ाह और ददाहू भाजपा मंडलों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकें ली और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का प्रयास किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.