Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक , मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ होना ज़रूरी : डॉ तुली
    सिरमौर

    स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक , मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ होना ज़रूरी : डॉ तुली

    By Himachal VartaJanuary 30, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- शमशेर स्कूल प्रबंधन की ओर से स्कूल परिसर में मोटिवेशनल स्पीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के प्रिंसिपल डॉ. राजीव तुली ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। मीडिया से बात करते हुए स्कूल के प्रिंसिपल राजकुमार चौहान ने बताया कि उनके द्वारा स्कूल में बच्चों को प्रेरित करने के लिए समय-समय पर मोटिवेशनल स्पीच कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में आज डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ राजीव तुली को बतौर मुख्य वक्ता आज आमंत्रित किया गया था। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा आज बच्चों के साथ जहां अपने अनुभव साझा किए गए वहीं बच्चों को जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करने और उसे हासिल करने के लिए टिप्स भी दिए गए। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को पर्सनल हाइजीन स्वच्छता और खान पान संबंधी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा उपलब्ध करवाई गई जानकारी से बच्चों को निश्चित तौर पर लाभ होगा। उन्होंने कहा कि बचपन में यदि बच्चों को इस तरह की बड़ी हस्तियों से मिलने का मौका मिलता है तो इससे बच्चों पर गहरा असर पड़ता है और बच्चों के भविष्य के लिए यह मिल का पत्थर साबित हो सकता है। छात्रों को संबोधित करते हुए डॉक्टर तुली ने कहा कि सपने वह नहीं होते जो इंसान सोते हुए देखे , बल्कि सपने वह होते हैं जो सोने ना दे। उन्होंने कहा कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए छात्रों को जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि छात्र जब तक पूरी तरह स्वस्थ नहीं है तब तक वह आगे नहीं बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने से अभिप्राय व्यक्ति का शारीरिक , मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे के दलगत में डस रही है जिससे आने वाला भविष्य बर्बाद हो रहा है। 

    उन्होंने छात्रों से आह्वान किया की वह जितना हो सके नशे से दूर रहे , क्योंकि जो व्यक्ति एक बार नशे के संपर्क में आ जाता है। उसके बाद वह किसी भी सूरत में बच नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ होना शारीरिक रूप हेल्थ से ज्यादा जरूरी है। यदि सामाजिक हेल्थ की बात करते हैं तो सामाजिक हेल्थ से अभिप्राय समाज के लोगों से मिलना जुलना है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि जितना हो सके सोशल मीडिया से दूर रहे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का विश्व चेस चैंपियन 18 वर्षीय भारतीय युवा छात्र है। उसने कभी भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं किया। यही नहीं इस वर्ष के नीट टॉपर ने भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं किया।  उन्होंने बताया कि जीवन में सफल होने के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है। इंसान कड़ी मेहनत से ही आगे बढ़ता है और कड़ी मेहनत का मतलब आज का काम चल पर ना छोड़े। 
    उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए छात्र के लिए सबसे जरूरी उसके अभिभावक होते हैं , क्योंकि जितना अभिभावक छात्रों को समझ सकते हैं उतना कोई नहीं समझ सकता। डॉक्टर तुली ने बताया कि अभिभावकों के बाद शिक्षक छात्रों को आगे बढ़ाता है। उन्होंने बताया कि विश्व में शिक्षक ही एकमात्र ऐसा है जो हमेशा ही चाहता है कि उसका छात्र उससे आगे बढ़े और वह भविष्य में उसका नाम रोशन करें। स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने बताया कि शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्वारा पिछले कुछ महीनों से समय-समय पर मोटिवेशनल स्पीच आयोजित करवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व डीआईजी पुलिस , अतिरिक्त जिला जिलाधीश सिरमौर और एसडीएम सिरमौर के अलावा कई ऐसे लोग छात्रों को संबोधित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य छात्रों को आगे बढ़ाना है जिसके चलते समय-समय पर ऐसी हस्तियों को छात्रों के बीच बुलाया जाता है जिससे छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.