Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»8 ग्राम चिट्टे और 63,000 रुपये के साथ मां-बेटा गिरफ्तार
    सिरमौर

    8 ग्राम चिट्टे और 63,000 रुपये के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

    By Himachal VartaJanuary 30, 2025
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):– सिरमौर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। ताजा मामले में पांवटा साहिब थाना पुलिस ने 8 ग्राम चिट्टा (स्मैक) और 63,000 रुपये नकद के साथ एक मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये दोनों नशे के अवैध कारोबार में लिप्त हैं।

    डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि थाना टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों के घर पर छापा मारा। पुलिस ने वार्ड नंबर 10, कृपाल शिला गुरुद्वारा, देवी नगर, पांवटा साहिब में रहने वाली सुंदरी पत्नी बादल और उसके बेटे अक्षय पुत्र बादल को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 8 ग्राम चिट्टा और 63,000 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस को सूचना थी कि यह मां-बेटा नशे का अवैध व्यापार करते हैं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे भी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

    सिरमौर जिले में पुलिस लगातार नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पिछले कुछ महीनों में कई बड़े नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अगर उन्हें नशे के अवैध कारोबार की कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इससे समाज को नशे की लत से बचाया जा सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.