Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आवारा पशुओं से शहरवासियों को मिलेगी निजात
    सिरमौर

    आवारा पशुओं से शहरवासियों को मिलेगी निजात

    By Himachal VartaJanuary 30, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- नाहन शहर वासियों को आवारा पशुओं से निजात दिलाने के मकसद से नगर परिषद पशुपालन विभाग के साथ मिलकर कल 6 पशुओं का बैच हाडा कुंडी नालागढ़ काऊ सेंचुरी भेजेगी। जिसके लिए आज शहर में आवारा पशुओं की धर पकड़ की गई।

    मीडिया से बात करते हुए नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि पिछले लंबे समय से लोगों से आवारा पशुओं को लेकर शिकायत मिल रही थी। जिसको देखते हुए डीसी की अध्यक्षता में एक बैठक भी आयोजित की गई थी जिसमें शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को तीन काऊ सेंचुरी और गौशाला में भेजने का निर्णय लिया गया था।

    जिसमें हाडा कुंडी नालागढ़, नेरीपुल और कोटला बड़ोग काऊ सेंचुरी शामिल है । इसी कड़ी में नगर परिषद ने पशुपालन विभाग के साथ मिलकर आवारा पशुओं को पदकर काऊ सेंचुरी बेचने की मुहिम शुरू की है। उन्होंने बताया कि अभी तक 20 पशुओं को भेजा जा चुका है और अगला बैच कल सुबह 6 पशुओं का हाडा कुंडी नालागढ़ भेजा जा रहा है।

    इसके अलावा उन्होंने कहा कि शहर में आवारा कुत्तों के लिए डॉग शेल्टर का निर्माण किया जाना था मगर भूमि उपलब्ध न होने के कारण यह कार्य लंबित पड़ा है। उन्होंने कहा कि आने वाले नगर परिषद के जनरल हाउस में इस मुद्दे को लेकर भी चर्चा की जाएगी। ताकि डॉग शेल्टर का निर्माण हो सके और शहर वासियों को इन आवारा कुत्तों से भी राहत मिल सके।

    उन्होंने कहा कि नगर परिषद अभी तक 66 आवारा कुत्तों का टीकाकरण करवा चुकी है ताकि उनकी जनसंख्या पर रोक लगाई जा सके।इसके साथ-साथ उन्होंने शहर वासियों से पालतू कुत्तों का नगर परिषद में पंजीकरण करवाने का भी आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यदि बिना पंजीकरण के किसी के पास पालतू कुत्ता पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.