नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)- उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
उपायुक्त ने बैठक में रोड़ सेफ्टी से जुडी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने जिला चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तथा पुलिस विभाग को निर्देश दिए की मेडिकल काॅलेज, इंजिनियरिंग काॅलेज, आईटीआई वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं तथा डाईट जैसी संस्थानों में नियमित सड़क सुरक्षा जागरूकता शिवरों का आयोजन किया जाए। इसके अलावा काला आंब से पांवटा तक सड़क किनारे रहने वाले लोगों को दुर्धटना के समय बचाव कार्य करने के बारे में जागरूक किया जाऐ।
उन्होंने कहा कि जिला के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन करना सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक युवाओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जिला में 16 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। इसके अलावा नाहन शहर के प्रमुख स्थानों पर साइनेज भी लगा दिए गए है।
इस अवसर पर उपमंडल दण्डाधिकारी राजीव सांख्यान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय पाठक, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग आलोक जुनैजा, डीएसपी रमाकांत ठाकुर, राष्ट्रीय राजमार्ग के नितिष शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोना चौहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Breakng
- जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
- पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
- त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
Wednesday, September 30
