नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला सिरमौर द्वारा 20 फ़रवरी, 2025 से जिला सिरमौर में राष्ट्रीय कृमि कार्यक्रम अभियान चलाया जाएगा जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गत दिवस मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में सभी ब्लॉक के मेडिकल ऑफिसर ,आशा कोऑडीनेटर, पर्यवेक्षक व सीएचओ उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने प्रशिक्षण प्रदान किया।
डॉ. अजय पाठक ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के 172526 बच्चों को एल्बेंडाजोल और 1 से 5 वर्ष के 40204
बच्चांं को विटामिन -ए की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 646 आशा और 42 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को एल्बेंडाजोल और विटामिन -ए की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों की आँतो में कीड़े होने से बच्चे एनिमिया के शिकार हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि जिला में 1480 सरकारी, 169 गैर सरकारी स्कूल तथा 1573 आंगनवाड़ी केंद्र है, जहां पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, स्कूल अध्यापक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पंचायत प्रधानों ,सदस्यों व सभी लोगों से
आग्रह किया हैं कि वे अपने- अपने क्षेत्र में इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें, ताकि कोई भी बच्चा खुराक लेने से वंचित न रहे, और यदि किसी कारणवश कोई बच्चा छुट जाये तो अभिभावकों से विशेष किया कि वे नजदीकी आशा वर्कर से सम्पर्क करे।
Breakng
- जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
- पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
- त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
Wednesday, September 30
