Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विधानसभा उपाध्यक्ष ने चोरटिया बनोगटा पंचायत व कमलाहड पंचायत में किये 69 लाख 50 हजार के उद्घाटन
    सिरमौर

    विधानसभा उपाध्यक्ष ने चोरटिया बनोगटा पंचायत व कमलाहड पंचायत में किये 69 लाख 50 हजार के उद्घाटन

    By Himachal VartaFebruary 6, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ने वाले बच्चों को गुणात्मक शिक्षा घर द्वार पर उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है जिसके लिए शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं।
    यह उद्गार विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज ग्राम पंचायत महिपुर के गांव चोरटीया- बनोगटा की एससी बस्ती में 2.5 लाख रुपये से बने नवनिर्मित महिला मंडल भवन तथा ग्राम पंचायत कमलाहड में 67 लाख रुपये से बने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमलाहड के नये भवन का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
    उन्होंने स्कूल स्टाफ तथा स्थानीय लोगों को स्कूल भवन की बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने लोक निर्माण विभाग को 1 साल से कम समय में स्कूल भवन को तैयार करने के लिए भी बधाई दी । उन्होंने कहा कि पहले ग्राम पंचायत कमलाहड एक बहुत बड़ी पंचायत हुआ करती थी    और इस पंचायत का बहुत बड़ा क्षेत्र होता था। इसके उपरांत कटाह शीतला को इसे अलग कर काटा शीतल पंचायत बनाई गई सम्राट पंचायत में अधिकतर विकास कार्य कांग्रेस सरकार द्वारा करवाए गए हैं उन्होंने कहा की एच आर टी सी रोडवेज की बसों की समय सारणी को देखते हुए इस रोड पर एक प्राइवेट बस चलाई जाएगी ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
    उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव करने जा रही है और राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों के माध्यम से प्रदेश सरकार ने इसकी शुरुआत करते हुए प्रदेश में 10 विधानसभा क्षेत्रों में डे बोर्डिंग स्कूलों का कार्य आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में विद्यार्थियों को सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी ताकि वह आत्मविश्वास के साथ जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना कर सके।
    उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने स्टाफ का प्रावधान किए बिना अनेकों स्कूल खोल दिए जबकि वर्तमान सरकार ने फैसला लिया कि इन स्कूलों को तब तक नहीं खोला जाएगा जब तक इनमें पर्याप्त स्टाफ का प्रावधान नहीं किया जाता । उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार की नीतियों के कारण ही गुणात्मक शिक्षा का स्तर काफी गिरा है । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को गुणात्मक सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है और शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर सुधार किया जा रहा है।
    उन्होंने  स्कूल में बने मंच की छत बनाने का आश्वासन भी दिया
    इससे पूर्व बलिंदर पुंडीर रिटायर्ड शास्त्री तथा रिटायर्ड सीएचटी अशोक ने मुख्य अतिथि को शॉर्ट टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
    इस अवसर पर तपेंद्र सिंह चौहान, मित्र सिंह तोमर, बलबीर चौहान, हरेंद्र शर्मा,तहसीलदार ददाहु जयपाल ठाकुर, एस एच ओ ददाहु प्रियंका चौहान, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग नहान आलोक जुनेजा एसडीओ पीडब्ल्यूडी दादाहु, एसडीओ जल शक्ति विभाग ददाहु,  श्यामा ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, आशा शर्मा, बीडीओ नाहन परमजीत सिंह, ग्राम पंचायत बनोगटा सीमा देवी पूर्व प्रधान अर्जुन ठाकुर,सतपाल, भास्कर दत्त,उजागर सिंह तथा अन्य विभागों के अधिकारी और विभिन्न पंचायतों के प्रधान एवं महिला मंडलों की महिलाऐ भी उपस्थित थी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.