Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»ग्राम पंचायत प्रधानों द्वारा लाखों का गमन : मेलाराम शर्मा
    सिरमौर

    ग्राम पंचायत प्रधानों द्वारा लाखों का गमन : मेलाराम शर्मा

    By Himachal VartaFebruary 11, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला के संगड़ाह  विकास खंड में अनेक ग्राम पंचायत प्रधानों द्वारा फर्जी जीआर और नकली बिल बनाकर लाखों रुपए के गमन का पर्दाफाश हुआ है। संगड़ाह में पत्रकारों को संबोधित करते हुऎ जिला भाजपा प्रवक्ता एवं पंचायत समिति संगड़ाह  के पूर्व अध्यक्ष मेलाराम शर्मा  और भाजपा मंडल संगड़ाह के अध्यक्ष बलबीर ठाकुर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि आरटीआई के तहत प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम पंचायत रेडली और दाना घाटों तथा शिवपुर में पंचायत प्रधानों द्वारा फर्जी बिल बनाकर लाखों रुपए का घोटाला किया गया है । उन्होंने आरटीआई के तहत प्राप्त सूचना का हवाला देते हुऎ कहा कि जिन ट्रकों द्वारा रेड़ली और दाना घाटों ग्राम पंचायतों के लिए रेत और बजारी का ढुलान किया गया है जीआर में उन ट्रकों की जगह फर्जी तौर पर स्कूटर मोटरसाइकिल और मारुति कारों के नंबर पाए गए और यह स्पष्ट हो गया है कि शिमला जिला के ठयोग में पानी के टेंकरों की ढुलाई स्कूटरों और मोटरसाइकिलों की तर्ज पर यहां भी रेत, रोड़ी और बजरी की ढुलाई के लिए जीआर में जिन वाहनों के नंबर दिये गए हैं आरटीआई की सूचना के अनुसार वे वाहन, ट्रक और टिपपर ना होकर स्कूटर मोटरसाइकिल और मारुति कारों के नंबर पाए गए । भाजपा नेताओं ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है तब से चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला हुआ है और कांग्रेसी नेताओं द्वारा  विकासखंड संगड़ाह की अनेक पंचायतों में फर्जी जीआर बनाकर लाखों रुपए का घोटाला किया जा रहा है। उन्होंने कहा इतना ही नहीं एक ही नंबर की जीआर को अनेक पंचायतों के बिलों के साथ लगाकर लाखों रुपए का फर्जी तौर पर भुगतान किया गया है। उन्होंने हैरानी जताई कि पुलिस और प्रशासन को शिकायत सौंपाने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। भाजपा नेताओं ने सरकार से मांग की है कि ठियोग में पानी की जगह स्कूटर मोटरसाइकिल और कारों के फर्जी ढुलान के बाद 12 अफसरों को नीलंबित करने की तर्ज पर यहां भी फर्जीवाड़ा करने वाले प्रधानों और कर्मचारियों को नीलंबित किया जाए और सरकारी पैसे का दुरूपयोग  करने वाले कर्मचारियों और प्रधानों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी से संबंध रखने वाले इन पंचायत प्रधानों पर बड़े नेताओं का संरक्षण है और यही करण है की पुलिस और प्रशासन को लिखित शिकायत देने के उपरांत भी अभी तक कोई कार्यवाई अमल में नहीं लाई गई। उन्होंने विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार जिनके क्षेत्र में यह घोटाले हुऎ हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया है की  पंचायतों में बड़े स्तर पर हो रहे घोटालों पर तुरंन्त अंकुश लगाया जाए और जिन्होने लाखों रुपए के घपले किए हैं उन्हें  निलंबित करके उनसे सरकारी धन की रिकवरी की जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.