Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सीमा कन्याल की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई।
    सिरमौर

    सीमा कन्याल की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई।

    By Himachal VartaFebruary 13, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल ने आज जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि और जिला के अधिकारियों के मिलकर कार्य करने से विकास कार्यो के निष्पादन में तेजी आएगी तथा अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलेगा और निश्चित अवधि में कार्य भी पूर्ण होंगे।
    उन्होंने कहा कि जिन कार्यों अथवा मामलों में वित्तीय व्यय बहुत आंशिक है उनका निपटारा समय पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिषद की यह बैठकें जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण है, अधिकारियों की उपस्थिति से ही वास्तविक रूप से योजनाएं धरातल पर उतरेंगी।
    बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा, जिला परिषद के सदस्य, विभिन्न खंड विकास अधिकारी, लोक निर्माण, जल शक्ति, बिजली, कृषि, बागवानी, शिक्षा आदि विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
    बैठक में लगभग 86 पुरानें तथा वर्तमान मदों सहित 15वां वितायोग की वर्ष 2025-26 की शैल्फ के अनुमोदन पर चर्चा की गई। इन मदों के तहत अधिकतर कार्य शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क तथा पेयजल, सुविधा आदि से सम्बन्धित रहे।
    बैठक में सदस्यों द्वारा रखे गये मदों पर क्रमवार चर्चा की गई तथा अधिकांश मदों पर संबंधित विभागों द्वारा कृत कार्य पर सहमति बनी।
    जिला परिषद सदस्य आनंद परमार, पृथ्वीराज, ओम प्रकाश, सरवन कुमार, नीलम देवी, सुमिता देवी, पुष्पा देवी, चमेली देवी, विद्या देवी, सतीश ठाकुर, आदि सदस्यों ने भी विभिन्न विकास कार्यो पर चर्चा की और विभागों से लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया।

    जिला विकास अधिकारी एवं सचिव जिला परिषद अभिषेक मित्तल ने बैठक का संचालन करते हुए सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि बैठक में जितने भी मामले सदस्यों द्वारा रखे गए हैं उनका समयबद्ध निपटारा किया जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.