नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) जिला सिरमौर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत एक मॉडल सौर गांव चयनित करने के लिए 27 राजस्व गांव की छंटनी की गई यह जानकारी सहायक आयुक्त सिरमौर विवेक शर्मा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यान्वयन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का लक्ष्य सौर ऊर्जा अपनाने को बढावा देना और ग्रामीण समुदायों को अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में आत्मनिर्भर बनाना, पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना, सोलर ऊर्जा से चलने वाले उद्योगों को बढावा देकर आर्थिक विकास को गति देना है। इस योजना के तहत जिला स्तरीय समीति द्वारा मूल्यांकन करने के उपरांत एक चयनित मॉडल सौर गांव को एक करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
बैठक के दौरान वरिष्ठ परियोजना अधिकारी हिम उर्जा ओम प्रकाश ने इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एक किलोवॉट सोलर प्लांट रोजाना 4 से 5 यूनिट बिजली का उत्पादन करता है तथा 3 किलोवाट प्लांट से प्रतिदिन 15 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा जिससे महीने में 450 यूनिट बिजली का उत्पादन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बिजली का इस्तेमाल करने के उपरांत बची हुई बिजली नेट मीटरिंग के जरिए ग्रीड में वापिस चली जाएगी जिससे बची हुई बिजली का पैसा सोलर प्लांट लगाने वाले को मिलेगा।
बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत राहुल राणा सहित संबधित पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
Breakng
- जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
- पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
- त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
Wednesday, September 30
