Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पुलिस भर्ती में सिरमौर से 2764 में से केवल 621 बेटियों ने पास किया ग्राउंड टेस्ट
    सिरमौर

    पुलिस भर्ती में सिरमौर से 2764 में से केवल 621 बेटियों ने पास किया ग्राउंड टेस्ट

    By Himachal VartaFebruary 15, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) ( एसपी जैरथ)हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में 11 फरवरी से 20 फरवरी तक पुलिस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिला और पुरुष आरक्षी पदों के लिए शारीरिक प्रवीणता परीक्षा एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा ली जा रही है। महिला अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया समाप्त हुई, लेकिन नतीजे चौंकाने वाले रहे।

    चार दिनों में कुल 2,764 महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया, लेकिन केवल 621 ही अगले दौर के लिए चयनित हो पाईं। इस प्रकार सिर्फ 22.46% महिलाएं ही ग्राउंड टेस्ट पास कर सकीं।कठिन मापदंडों  के चलते सफलता दर काफी कम रही। पहले दिन 600 महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 165 सफल रहीं और सफलता दर 27% रही।

    दूसरे दिन 809 महिला अभ्यर्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन इनमें से केवल 214 ही पास हो सकीं, यानी 26% सफलता दर रही। तीसरे दिन यह प्रतिशत और कम हो गया, जब 769 में से मात्र 156 महिलाएं सफल हो पाईं और सफलता दर 20% रही। चौथे दिन यह प्रतिशत सबसे कम दर्ज किया गया, जब 586 महिला अभ्यर्थियों में से केवल 86 ही अगले दौर में जा सकीं, जिससे सफलता दर 14% तक गिर गई।

    सर्वाधिक असफल महिलाएं 100 मीटर दौड़ और हाई जंप में रहीं। 100 मीटर दौड़ के लिए महिलाओं को 17 सेकंड में दौड़ पूरी करनी थी, वहीं हाई जंप के लिए 1 मीटर 10 सेंटीमीटर की ऊंची छलांग लगानी थी। हाई जंप के लिए तीन मौके दिए गए थे, लेकिन इन दोनों परीक्षणों में सबसे अधिक महिलाएं असफल रहीं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.