Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा में ट्रक द्वारा स्कूटी चालक को कुचलने से मौत
    सिरमौर

    पांवटा में ट्रक द्वारा स्कूटी चालक को कुचलने से मौत

    By Himachal VartaFebruary 21, 2025
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)पांवटा साहिब के बद्रीपुर चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार की ट्रक के पिछले टायर के नीचे कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    मृतक की पहचान जगदीश चंद (35) पुत्र तोता राम, निवासी ठोंठा जाखल, पोस्ट टटियाना, तहसील कमरऊ के रूप में हुई है। वह पांवटा साहिब की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और हाल ही में गोंदपुर में अपना घर बनाया था। हादसे की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जगदीश अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार,  जगदीश चंद अपनी स्कूटी पर सवार होकर पांवटा साहिब की ओर जा रहे थे। बद्रीपुर चौक पर अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का पिछला टायर उनकी स्कूटी को कुचलता हुआ उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना होते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रक काफी तेज गति में था और लापरवाही से चलाया जा रहा था। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया जो कि कल होगा।  पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.