Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»17वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा 29 जून को
    सिरमौर

    17वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा 29 जून को

    By Himachal VartaFebruary 21, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- भगवान श्री जगन्नाथ जी रथ यात्रा मंडल, नाहन द्वारा आगामी यात्रा के लिए जगन्नाथ मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 17वीं रथ यात्रा 29 जून 2025, दिन रविवार-सोमवार को  होगी। इसके अलावा, 20 जून से 26 जून तक श्रीमद् भागवत पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। 27 और 28 जून को भगवान जगन्नाथ जी, माता सुभद्रा जी, बलराम जी और सुदर्शन जी की पूजा-अर्चना की जाएगी।

    8 अप्रैल से 19 जून तक प्रभात फेरी कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इस दौरान 8 अप्रैल से 17 अप्रैल तक मंदिरों में प्रभात फेरी जाएगी, उसके पश्चात नगर के श्रद्धालुओं के निवास स्थान पर भी प्रभात फेरी आयोजित की जाएगी, जिसे “लड्डू गोपाल जी अनुष्ठान” कहा जाएगा। जिन मंदिर में प्रभात फेरी सनातन धर्म मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, माता काली स्थान मंदिर , हनुमान जी  मंदिर (फाउंड्री तालाब), पुलिस लाइन मंदिर, शिव मंदिर (हाउसिंग बोर्ड), महादेव मंदिर (अत्रि वकील कार्यालय),   पंचमुखी मंदिर, रीठे का  पेड़ के नजदीक, पुराना  शिव मंदिर(पक्का टैंक ),नया शिव मंदिर (पक्का टैंक ), वामन मंदिर कच्चा टैंक, श्री रघुनाथ जी मंदिर, कच्चा टैंक, हनुमान मंदिर (बस स्टैंड नजदीक), MES मंदिर, नरसिंह मंदिर नवनी का बाग ।

    29 जून को प्रातः 8:00 बजे मंदिर जगन्नाथ जी में पूजा अर्चना के पश्चात यात्रा का शुभारंभ खेड़ा मंदिर से  होगा। रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ जी, माता सुभद्रा जी, और बलराम जी को पालकी में विराजमान  हिंदू आश्रम मार्ग श्री गुरुद्वारा पुलिस लाइन मंदिर माता काली मंदिर पुलिस लाइन मंदिर नया बाजार होते हुए चौगान मैदान में रथ पर स्थापित किया जाएगा। यहां छप्पन भोग एवं आरती के बाद रथ यात्रा विधिवत प्रारंभ होगी।

    बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में अध्यक्ष प्रकाश बंसल, महामंत्री पवन जोशी, भुवन जोशी, योगेश जैन, उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, भूपेंद्र गुप्ता, शगुन गुप्ता, चतर सिंह, शेखर, संजीव सैनी, प्रवीण सिया, बबली मान्यता, अनिकेत चौधरी, सुमित्रा देवी और संतोष गौतम शामिल रहे।

    नगर के सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया कि जो भी अपने निवास स्थान पर लड्डू गोपाल जी का अनुष्ठान करवाना चाहते हैं, वे समय रहते बुकिंग करवाएं। मंडल ने सभी भक्तों और स्थानीय नागरिकों से रथ यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.