Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»संगडाह के कुफ्फर कायरा स्कूल में कार्यरत कांगड़ा के 35 वर्षीय शिक्षक का निधन
    सिरमौर

    संगडाह के कुफ्फर कायरा स्कूल में कार्यरत कांगड़ा के 35 वर्षीय शिक्षक का निधन

    By Himachal VartaFebruary 22, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला के उपमंडल संगडाह के राजकीय उच्च विद्यालय कुफ्फर कायरा से शिक्षा जगत के लिए एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। स्कूल में कार्यरत टीजीटी  शिक्षक अंकित कुमार, निवासी कांगड़ा का  निधन हो गया, जिससे पूरे विद्यालय और गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है।

     जानकारी के अनुसार करीब दो माह पहले अंकित कुमार को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। शिक्षक साथियों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पहले बोगधार और फिर उनके गृह क्षेत्र कांगड़ा (ज्वाली) ले गए।

    परिजनों ने उन्हें दिसंबर महीने में डीएमसी (लुधियाना) में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि उन्हें पीलिया और पेट में पथरी की समस्या थी, जिसके चलते पेट में संक्रमण बढ़ गया था। लंबे इलाज और संघर्ष के बाद अंकित कुमार जीवन की जंग हार गए।

    विद्यालय के सभी शिक्षकों ने अंकित कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अंकित कुमार का विवाह गत वर्ष अप्रैल महीने में हुआ था, और उनके घर में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला था। दुख की बात है कि उनका बच्चा अपने पिता की गोद में आने से पहले ही उनसे बिछड़ गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.