नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज़) जिला सिरमौर के सराहां में 10 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से बनने वाली न्यायिक अदालत परिसर का आज हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया द्वारा वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन ने कहा कि इस न्यायिक अदालत परिसर के बनने से लोगों को न्याय सुविधा मिलने मे आसानी होगी तथा इस भवन में लोगों के लिए आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश हंस राज ने सराहां में वर्चुअल माध्यम से मुख्य अतिथि एवं माननीय मुख्य न्यायाधीश व माननीय न्यायाधीश गण हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का इस अवसर पर स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रधान बार एसोसिएशन सराहां अरुण कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कार्यवाहक उपायुक्त सिरमौर एल आर वर्मा, पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी, एसडीएम पच्छाद डा.ॅ प्रियंका चंद्रा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग अरविंद शर्मा, प्रधान बार ऐसोसीएशन नाहन अमित अत्री, प्रधान बार एसोसिएशन राजगढ आरएस ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत सराहां सुरती चौहान, अधिवक्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Breakng
- जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
- पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
- त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
Wednesday, September 30
