नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा, ने जमटा से बिरला सड़क के उन्नयन कार्य के चलते यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट करने के आदेश जारी किए है।
उन्होंने बताया कि सड़क के उन्नयन कार्य के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए तथा आम जनता को असुविधा न हो इसके लिए 10 मार्च, से 31 मार्च, 2025 तक आपातकालीन मामलों/वाहनों को छोड़कर, सभी वाहनों की अवाजाही पंजाहल-मलगांव, जैंथल घाट-ददाहू, जैंथल घाट-नाहन वाया धगेडा-रामाधौन (बायीं ओर) मार्गो से की जाएगी।
10वीं एवं 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आदेश दिए है कि इस सड़क का उन्नयन कार्य प्रातः 09ः30 बजे से अपराह्न 12ः00 बजे तक तथा अपराह्न 01ः30 बजे से सायं 04ः30 बजे तक किया जाएगा।
Breakng
- शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
- द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
- कैम्पस इंटरव्यू
- समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
- मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
Saturday, June 6