Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»लोगों से झूठ बोल रहे हैं रेणुका विधायक : मेलाराम शर्मा
    सिरमौर

    लोगों से झूठ बोल रहे हैं रेणुका विधायक : मेलाराम शर्मा

    By Himachal VartaMarch 12, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा  सहित अनेक भाजपा नेताओं ने रेणुका के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार पर लोगों के साथ झूठ बोलते और ठगी करने का आरोप लगाया है । सिरमौर जिला के संगड़ाह में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा  प्रवक्ता मेला राम शर्मा, जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर और रेणुका भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने   बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष ने पांच मार्च को हरिपुरधार कॉलेज के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा था कि वह अगली कैबिनेट बैठक में हरिपुरधार के सिविल अस्पताल को पुन: स्वीकृत करने का मामला अनुमोदित करवाकर नोटिफिकेशन जारी करवाएंगे परंतु विधानसभा उपाध्यक्ष के झूठ का खुलासा 11 दिसंबर को  शिमला में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के पश्चात उस समय हुआ जब उक्त बैठक में हरिपुरधार के सिविल हॉस्पिटल का मामला प्रस्तुत ही नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष की इस घोषणा के बाद रेणुका चुनाव क्षेत्र के लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब हरिपुरधार में सिविल हॉस्पिटल फिर से खोल दिया जाएगा परंतु ऐसा नहीं हुआ। भाजपा नेताओं ने कहा कि रेणुका के विधायक विनय कुमार विधानसभा उपाध्यक्ष के संवैधानिक पद पर बैठकर भी लोगों के साथ बार बार झूठ बोल रहे हैं और ठगी कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने लोगों से झूठ बोलकर हिमाचल प्रदेश सरकार में सत्ता हत्याई और चुनाव के दौरान किए गए एक भी वायदे को अभी तक पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया था परंतु 3 वर्ष का कार्यकाल बीत जाने के उपरांत भी अभी तक युवाओं को रोजगार नहीं मिला। इसी प्रकार महिलाओं के साथ भी ठगी की गई और किसानों, बागवानों  और कर्मचारीयों को भी झूठ बोलकर यह सरकार सत्ता में आई है । उन्होंने कहा कि विधायक विनय कुमार को लोगों से झूठ बोलने की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और रेणुका की जनता अब कांग्रेसी नेताओं के छलावे और झूठ की राजनीति समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती और रेणुका की जनता कांग्रेसी नेताओं का झूठा और बर्दाश्त नहीं करेगी।  उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में रेणुका की जनता विनय कुमार को उनके झूठ की सजा अवश्य देगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.