नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):– वन मंडल नाहन के तहत आने वाली कोलर रेंज में चयनित 14 वन मित्रों को विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। रेंज आफिसर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को 16 से 30 अप्रैल तक अपनी ज्वाइनिंग देने के निर्देश दे दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों से ज्वाइनिंग के समय मांगे गए सभी दस्तावेज भी पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बता दें कि पिछले साल वन मित्रों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गई थी, जो फरवरी माह से शुरू हुई थी।इसके बाद नवंबर माह में संबंधित एस.डी.एम. कार्यालयों में काउंसलिंग की गई, जिसमें अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई। इस प्रक्रिया के बाद अब वन मित्रों को नियुक्ति पत्र जारी किए जा रहे हैं।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
