Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»संगड़ाह के प्रसिद्ध लोक गायक दिनेश शर्मा और सुर्जन ठाकुर ने लोक कलाकारों की अनदेखी पर चिंता जताई
    सिरमौर

    संगड़ाह के प्रसिद्ध लोक गायक दिनेश शर्मा और सुर्जन ठाकुर ने लोक कलाकारों की अनदेखी पर चिंता जताई

    By Himachal VartaMarch 16, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):– सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के प्रसिद्ध लोक गायक दिनेश शर्मा और सुर्जन ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न मेलों, त्योहारों और सरकारी आयोजनों में स्थानीय कलाकारों की अनदेखी पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राज्य में लोक संस्कृति के असली संरक्षकों को पर्याप्त मंच नहीं मिल रहा है।

    दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री द्वारा 33% बजट हिमाचली कलाकारों पर खर्च करने की घोषणा का हवाला देते हुए कहा कि यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन इस बजट का सही उपयोग करता है या नहीं। उन्होंने कहा कि कलाकारों के ऑडिशन की प्रक्रिया को और अधिक व्यवस्थित बनाया जाना चाहिए।

    उनका सुझाव है कि एक बार ऑडिशन देने के बाद कलाकारों को बार-बार बुलाने के बजाय उन्हें उचित यात्रा और ठहरने की सुविधाएं दी जाएं, साथ ही उनके मेहनताने में भी बढ़ोतरी की जाए। इससे न केवल कलाकारों को आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि लोक संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।

    हिमाचल वार्ता मीडिया से बातचीत में लोक गायकों ने कहा कि स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन के लिए गठित कमेटी में ऐसे अनुभवी संगीतज्ञ और लोक संस्कृति विशेषज्ञ होने चाहिए, जो वास्तव में पारंपरिक लोक संगीत को समझते हों। इससे मेलों की गुणवत्ता में सुधार होगा और लोक धरोहर का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।

    प्रसिद्ध लोक गायक दिनेश शर्मा और सुर्जन ठाकुर ने हिमाचली कलाकारों से आग्रह किया कि वे अपने गीतों में ऐसे शब्दों का चयन करें, जो आने वाली पीढ़ियों को राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति से जोड़ सकें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.