नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत गांव शलामू स्थित श्री बद्रीका आश्रम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रीहरि मंदिर में पूजा अर्चना भी की।
उन्होंने बद्रिका आश्रम के संस्थापक श्री ओम स्वामी से भेंट की तथा बद्रिका आश्रम द्वारा चलाई जा रही आध्यात्मिक, योग तथा साधना संबंधी जानकारी हासिल की। श्री ओम स्वामी ने राज्यपाल को शॉल व टोपी भेंट की।
इस दौरान लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला बेटी नीति व दामाद अमित त्रिपाठी, नाती कुमारी अंबिका तथा अनिका, बद्रिका भी राज्यपाल के साथ थे।
आश्रम संचालक साध्वी श्रद्धा ओम, ट्रस्टी राजीव मित्तल, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, कार्यकारी उपायुक्त सिरमौर एलआर वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस असवर पर उपस्थित रहे।
Breakng
- जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
- पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
- त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
Wednesday, September 30
