Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गिरी नगर गुजर बस्ती में अग्निकांड से 20 से ज्यादा छपर जलकर राख, एक दर्जन परिवार बेघर
    सिरमौर

    गिरी नगर गुजर बस्ती में अग्निकांड से 20 से ज्यादा छपर जलकर राख, एक दर्जन परिवार बेघर

    By Himachal VartaMarch 18, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के गिरीनगर क्षेत्र में बनी गुर्जर बस्ती में सोमवार देर शाम आगजनी की घटना सामने आई है। बस्ती में आग लगने के चलते यहां गुजर्रों के बने 20 से 22 छपर जलकर राख हो गए हैं। करीब एक दर्जन परिवार आगजनी के बाद बेघर हुए हैं।

    मीडिया से बात करते हुए आगजनी की घटना में प्रभावित हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके पास अब सिर्फ तन पर पाए कपड़े बचे हैं। घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है । अब उन्हें अपने रहने, खाने पीने समेत परिवार के पालन पोषण की चिंताएं सता रही है।

    उन्होंने प्रशासन से आगजनी की घटना में हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने और उनके रहने खाने पीने का बंदोबस्त करने की गुहार लगाई है। उधर अग्निशमन विभाग पांवटा साहिब के फायर ऑफिसर रामकुमार ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7 बजे गुजर बस्ती में  आग लगने की सूचना मिली थी । तुरंत टीम के साथ वह मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए कार्य शुरू किया गया।

    करीब साढ़े 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । लेकिन तब तक यहां गुर्जरों के 20 से 22 छपर जलकर राख हो गए । प्रभावित परिवारों का यहां सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया है। इस दौरान आगजनी में पशु भी जले है।

    मीडिया से रूबरू हुए नायब तहसीलदार इंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद वह राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभावित परिवारों के नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है।

    करीब एक दर्जन परिवार बेघर हुए हैं। जिनका यहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है । प्रभावित परिवारों को 15-15 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। प्रशासन प्रभावित परिवारों के अस्थाई रहने के बंदोबस्त कर रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.