Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»इंजीनियर विमल नेगी की मौत पर श्री रेणुका जी बांध प्रबंधन ने पेन डाउन कर जताया रोष
    सिरमौर

    इंजीनियर विमल नेगी की मौत पर श्री रेणुका जी बांध प्रबंधन ने पेन डाउन कर जताया रोष

    By Himachal VartaMarch 20, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):– श्री रेणुकाजी बांध परियोजना प्रबंधन ने हिमाचल प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड के सभी अधिकारियो और कर्मचारियों ने मुख्य कार्यालय शिमला में महाप्रबन्धक (मुख्य अभियंता) विद्युत के पद पर कार्यरत दिवंगत इंजिनियर विमल नेगी के दुखद निधन होने पर पेन डाउन कर रोष व्यक्त किया। दिवंगत इंजिनियर विमल नेगी के दुखद निधन पर दो मिनट का शोक रखा गया। सभी कर्मचारियों द्वारा जिलाधीश सिरमौर के माध्यम से मुख्यमंत्री , मुख्य सचिव और डीजीपी को हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा गया।
    जिसमें सरकार से उनकी मौत के पीछे के कारणों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है। जिससे उनके परिवार वालो को न्याय मिल सके और जो लोग इस मौत के दोषी है, उनको सजा मिल सके। इसके साथ ही निष्पक्ष जांच के लिए हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के उच्च प्रबंधन को तुरंत प्रभाव से बदलने की भी मांग की गई है। ताकि इस तरह की घटना भविष्य में किसी कर्मचारी के साथ न हो। विदित रहे कि इंजिनियर विमल नेगी का शव मंगलवार रात को भाखड़ा बांध के गोविन्द सागर झील से बिलासपुर जिला में ग्राम शाहतलाई के समीप बरामद हुआ।
    जिसके बाद पूरे हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों में शोक की लहर है। दिवंगत इंजीनियर विमल नेगी जिला किन्नौर से सम्बन्ध रखते थे। वह अपने पीछे अपनी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ कर गए है। विमल नेगी पिछले 10 मार्च 2025 से लापता थे। उनका शव भाखड़ा बांध के गोविन्द सागर झील से बरामद होना बड़ा दुःख का विषय है। उनकी पत्नी द्वारा हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंधन पर उनको कार्य के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.