Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन धारक्यारी बनोग रोड पर सड़क निर्माण के बाद भू माफिया सक्रिय
    सिरमौर

    नाहन धारक्यारी बनोग रोड पर सड़क निर्माण के बाद भू माफिया सक्रिय

    By Himachal VartaMarch 20, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):-  जिला मुख्यालय नाहन के बनोग-धार क्यारी क्षेत्र में एक बार फिर भू माफियाओं का गिरोह सक्रिय हो गया है। इसकी वजह वर्षों तक सैन्य-सिविलियन विवाद में रही सड़क के पक्का होने की घोषणा बताई जा रही है। हालांकि, यह केवल एक अल्टरनेटिव बाईपास रोड है। यह क्षेत्र नाहन आर्मी एरिया से जुड़ा हुआ है, फिर भी लैंड माफिया और प्रॉपर्टी डीलर्स विवादित जमीनों को बेचने की कवायद में जुट गए हैं।

     

    प्रशासन ने अधिकतर जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगा रखे हैं, जिनमें जमीन खरीदने या मकान बनाने से पहले सैन्य परमिशन लेने की अनिवार्यता बताई गई है। इसके बावजूद, लैंड माफिया झूठी दलीलों के साथ प्लॉट अथवा जमीन बेचने के प्रलोभन दे रहे हैं।

     

    इस सड़क का निर्माण पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्वीकृत किया गया था। लेकिन करीब 3 किलोमीटर के हिस्से पर सैन्य प्रशासन ने निर्माण पर रोक लगा दी थी।

    पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने इस विवाद को सुलझाने के लिए हाई पावर कमेटी गठित की थी। इसके बाद, नाहन के पूर्व विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने इसे डिफेंस मिनिस्ट्री के साथ सुलझाया था। वहीं, वर्तमान विधायक अजय सोलंकी ने कच्ची सड़क को पक्का करने और कांशीवाला के साथ कनेक्टिविटी दिलाने के प्रयास किए, जो अब अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं।

    प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस सड़क को पक्का करने के आदेश के साथ बजट को भी मंजूरी दे दी है। इसके बाद, लैंड माफिया की गतिविधियां और तेज हो गई हैं।

    यह सड़क न तो राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत आती है और न ही आ सकती है। टेक्निकल कंसलटेंसी के अनुसार, इसका बड़ा हिस्सा आबादी वाले क्षेत्र से गुजरता है, जिससे इसे नेशनल हाईवे के मानकों पर नहीं उतारा जा सकता। साथ ही, नेशनल हाईवे योजना में बाईपास के लिए टनल को ही मुख्य विकल्प माना गया है

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.