Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हिमाचल में अफसरशाही पूरी तरह से बेलगाम – मेलाराम शर्मा।
    सिरमौर

    हिमाचल में अफसरशाही पूरी तरह से बेलगाम – मेलाराम शर्मा।

    By Himachal VartaMarch 22, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):– हिमाचल प्रदेश की अफसर शाही पूरी तरह से बेलगाम हो गई है और प्रदेश के उच्च अधिकारियों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कोई कंट्रोल नहीं रह गया है। प्रदेश सरकार पर यह आरोप लगाते हुए सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने कहा की हाल ही में पावर कारपोरेशन के इंजीनियर विमल नेगी द्वारा उच्च अधिकारियों की प्रताड़़ना के कारण की गई आत्महत्या के बाद यह साफ हो गया है कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार का अपने अफसरों पर कोई नियंत्रण नहीं है और ऐसा लगता है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई संवैधानिक इकाई मानो है ही नहीं।  जिला प्रवक्ता ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि  इस निकम्मी सरकार का राज्य के अधिकारियों पर कोई कंट्रोल नहीं है और अधिकारी मनमाने ढंग से तानाशाही रवैया अपना कर अपने विभाग चला रहे हैं ।  जिला प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि हाल ही में एसपी विजिलेंस भूपेंद्र नेगी के ताजा बयान से यह पूरी तरह साबित हो गया है की उच्च अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को नाजायज ढंग से सरेआम प्रताड़ित कर रहे हैं और पूरे प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। मेलाराम शर्मा ने कहा कि अभी उच्च अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद विमल नेगी की आत्महत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ और दूसरी तरह एसपी विजिलेंस जैसे बड़े अधिकारी द्वारा  पुलिस महकमे के ही उच्च अधिकारीयों द्वारा अपने सीनियर अधिकारियों की प्रताड़ना के मामले ने हिमाचल प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है और बेलगाम अफसरशाही पर अनेक प्रश्न पैदा कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस वारदात से छोटे कर्मचारी की मनोदशा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि वह किन परिस्थितियों में कार्य निष्पादन कर रहे होंगे। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि हिमाचल प्रदेश में उच्च अधिकारी सरकार के कंट्रोल से पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं और इन पर हम लोगों द्वारा चुनी गई सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है ।  इससे प्रदेश के अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारीयों में सरेआम डर का माहौल पनप रहा है और ऐसे माहौल में  अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी से अपने कार्य निष्पादन करने में भारी कठिनाइयाँ आना स्वाभाविक है । सिरमौर जिला Smart प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है और इस सरकार का दिवालियापन अब सार्वजनिक हो चुका है । उन्होंने कहा कि इस नाकारा सरकार को अब प्रदेश में सत्ता संभालने का कोई अधिकार नहीं रह गया है इसलिए इस सरकार को तुरंत बर्खास्त करके बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.