Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»5 करोड की वार्षिक आय की अर्जित-आशीष सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर बने बेरोजगारों के प्रेरणा स्रोत
    सिरमौर

    5 करोड की वार्षिक आय की अर्जित-आशीष सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर बने बेरोजगारों के प्रेरणा स्रोत

    By Himachal VartaMarch 28, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)जज्बा, जनून, दृढ़ ईच्छा शक्ति तथा सरकार द्वारा योजनाओं पर मिलने वाला उपदान मिले तब सफलता अवश्य कदम चुमेगी। इसलिए आज बेरोजगारों को सरकारी नौकरी के पीछे भागने के बजाए प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अन्यों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन सकते है।
    यह कहना है आशीष गौतम, गांव चमोडा, तहसील पच्छाद जिला सिरमौर के निवासी का, वह बताते है कि उन्हें वर्ष 2023 में उद्यान विभाग द्वारा 500 वर्ग मीटर ग्रीन हाउस के निर्माण के लिए 8 लाख 42 हजार रुपये का उपदान मिला, जिसमें उन्होंने मार्च माह में 2500 पौधे पीली तथा लाल शिमला मिर्च के रोपित किए, जिससे 5 टन शिमला मिर्च का उत्पादन हुआ तथा लगभग 7 लाख रुपये की आय अर्जित हुई इसके अतिरिक्त उन्हांेने इसी ग्रीन हाउस में खीरे भी लगाए, जो उन्होंने 20 रुपये प्रति किलो बेचे जिससे उन्हें 2 लाख रुपये की आय हुई।
    वह बताते है प्रदेश सरकार द्वारा उद्यान विभाग के माध्यम से चलाई जा रही पुष्प क्रान्ति योजना के तहत भी उन्होेंने आवेदन किया है जिस पर उन्हें 30 हजार रुपये का उपदान मिलना है। उन्होंने अपने खेत में 500 पौधे लवेन्डर प्रजाति के रोपित किए जिसकी स्टीक तथा तेल की बाजार में बहुत मांग है।
    वह बताते है कि उन्हें पशुपालन विभाग से मुर्गी पालन के व्यवसाय हेतु 10 रुपये प्रति चूजे के हिसाब से 50 चुजे वर्ष 2024 में मिले जिसके तहत उन्होंने लगभग 30 हजार रुपये के अंडे तथा 20 हजार रुपये के मुर्गे बेचे तथा मुर्गे का वेस्ट वह मत्स्य पालन में उपयोग कर रहे है। वह बताते है उन्होंने कोरोना काल के दौरान मत्स्य पालन हेतु एक टैंक 1.50 लाख लीटर तथा एक 60 हजार लीटर का जल स्टोरेज टैंक का निर्माण किया जिसके लिए उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा 5 हजार मत्स्य बीज 1 रुपये प्रति बीज उपलब्ध कराया गया, जिससे गत जून-जुलाई माह में एक टन मछली का उत्पादन हुआ जिससे लगभग एक लाख रुपये की आय हुई।
    आशीष गौतम बताते है कि उन्होंने वर्ष 2023 में प्रदेश सरकार द्वारा 48 मधुमक्खी बॉक्स पर 1 लाख 36 हजार रुपये का अनुदान मिला जिसके तहत वर्ष 2024 में उन्होंने  1.50 टन शहद का उत्पादन कर 5 लाख रुपये की आय अर्जित की जिसे उन्होंने क्वागधार स्थित शी-हाट तथा ऑनलाइन विक्रय किया।
    वह बताते है कि उद्यान विभाग द्वारा उन्हें वर्ष 2024 में खुम्ब विकास योजना के तहत शेड निर्माण, वातानुकूलित कक्ष तथा कम्पोस्ट खाद खरीद के लिए 8 लाख रुपये का अनुदान मिला जिससे उन्हांेने लगभग एक साल के भीतर 30 टन मशरूम उत्पादित कर 30 लाख रुपये आय अर्जित की। इसी प्रकार उन्हें 1200 वर्ग फीट के कोल्ड स्टोर के निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार तथा एक बोरवेल स्थापित करने के लिए 1 लाख 3 हजार का उपदान भी स्वीकृत किया है। इसके अतिरिक्त उन्हें कृषि विभाग द्वारा 3 लाख लीटर की क्षमता वाला जल भंडारण टैंक निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की राशि अनुदान के रूप में मिली है जिससे वह कृषि तथा बागवानी व्यवसाय का कार्य सुचारू रूप से कर रहे है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.