Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब प्रदूषण कार्यालय में पुलिस की रेड सवालों के घेरे में
    सिरमौर

    पांवटा साहिब प्रदूषण कार्यालय में पुलिस की रेड सवालों के घेरे में

    By Himachal VartaMarch 28, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब स्थित पॉल्यूशन बोर्ड के जिला कार्यालय में डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत की अगुवाई में भारी दलबल के साथ रेड की गई। हालांकि यह कार्रवाई 25 मार्च मंगलवार के दिन की गई थी जिसकी खबर किसी को कानो कान तक नहीं लगी थी। अचानक हुई इस रेड को लेकर न केवल घर प्रमुख पर्यावरण इजीनियर अतुल परमार बल्कि पूरा स्टाफ सदमे में है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि डीएसपी हेडक्वार्टर को शिमला से कोई टिप मिली थी कि पॉल्यूशन बोर्ड के कार्यालय में भारी मात्रा में कैश रखा गया है।  इसके बाद पुलिस अधिकारी पूरे दलबल के साथ सीधे पॉल्यूशन बोर्ड के कार्यालय में दबिश दे देते हैं। इस रेड बनाम दबिश में पूरा दफ्तर खंगाला गया यहां तक कि स्टाफ का कहना है कि महिला स्टाफ का पर्स तक चेक किया गया।  सवाल यहां से उठना है कि क्या कोई बड़ा क्रिमिनल मामला था कि विजिलेंस की जगह पुलिस को कार्रवाई में शामिल होना पड़ा। सवाल तो यह भी उठना है कि आखिर यह कार्यवाही किसके इशारे अथवा किसकी शिकायत पर की गई थी।

    जिला पुलिस के आला अधिकारियों से इसकी जानकारी भी मांगी गई मगर सभी ने अपनी जवाब देही से कन्नी काटी है।इस पुलिसिया कार्यवाही की जानकारी जब पॉल्यूशन बोर्ड के जिला प्रमुख पर्यावरण इंजीनियर अतुल परमार से मांगी गई तो उन्होंने बताया कि यह कोई बड़ा षड्यंत्र था जिसके तहत उन्हें फंसा कर बदनाम करने की साजिश रची गई थी।   उन्होंने तो यह भी बताया कि मंगलवार की सुबह कुछ संदिग्ध कथित इंडस्ट्रियलिस्ट उनके पास आए थे।उन्होंने बताया कि वह जबरन कार्यालय में किसी काम की एवज में रिश्वत देना चाह रहे थे।   उन्होंने बताया कि उनके सख्ती से पेश आते हुए उन्हें दफ़्तर से जाने के लिए कहा गया।उन्होंने यह भी कहा कि यदि यह मामला घूसखोरी का भी होता तो इस मामले में विजिलेंस की कार्यवाही बनती थी। उन्होंने बताया कि कार्यवाही में शामिल अधिकारी के द्वारा उन्हें किसी भी तरह का सर्च वारंट भी नहीं दिखाया गया।

     

     

    वहीं कुछ उद्योगपतियों से पता चला कि बोर्ड के अधिकारी अतुल परमार बेहद ईमानदार छवि के अधिकारी हैं। किसी भी कार्य के एवरेज में उन्होंने कोई पैसा अथवा कोई बगार कहीं हो ऐसा कभी नहीं हुआ है।

    पुलिस की इस कार्यवाही को लेकर कार्यालय का पूरा स्टाफ सकते और सदमे में है। जानकारी तो यह भी मिली है कि कार्यालय के सीसीटीवी रिकॉर्ड को भी कब्जे में लिया गया है।

    उधर एसडीएम पांवटा साहिब गुरजीत सिंह चीमा ने अभिज्ञता जताते हुए कहा कि ऐसी कोई कार्यवाही हुई है इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

    डीएसपी पावटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि जिस दिन यह कार्यवाही हुई बताई जा रही है उस दिन वह छुट्टी पर थे।

    वहीं जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत पांवटा साहिब गए थे। क्या कार्रवाई हुई इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.