Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एकेएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ददाहू में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
    सिरमौर

    एकेएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ददाहू में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

    By Himachal VartaApril 1, 2025
    Facebook WhatsApp

    ददाहू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)एकेएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ददाहू में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। वार्षिक पुरस्कार वितरण बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

    इस मौके पर कपिल दत्त शर्मा ने मुख्य अतिथि तथा कपिल ठाकुर ने वरिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की।

     

    मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तत्पश्चात स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कर ने विद्यालय में पधारने पर सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

    कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें रामायण लव कुश संवाद मुख्य आकर्षण रहा। इस मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

    मुख्य अतिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया और दो होनहार छात्र रिद्धि ठाकुर और आदित्य अंगरिस को नकद पुरस्कार भी प्रदान किए।

    समारोह के दौरान सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कृत महेश त्रिपाठी सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी पुरस्कारः आलोक शर्मा सर्वश्रेष्ठ सदन पुरस्कारः रेणुका सदन सर्वश्रेष्ठ कक्षा पुरस्कारः 7वीं कक्षा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कारः ऋद्धि ठाकुर और पार्थ ठाकुर को दिया गया।

    मुख्य अतिथि कपिल शर्मा स्कूल प्रबंधन का धन्यवाद किया तथा सभी विद्यार्थी को बधाई दी और बच्चों को नशे से दूर रहने की भी सलाह दी। वरिष्ठ अतिथि के रूप में आए कपिल ठाकुर ने हिमाचल पावर कॉरपोरेशन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया।

    कार्यक्रम का समापन लोक नृत्य प्रस्तुत कर किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निर्देशक विजय ठाकुर, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार, एस एम सी के प्रधान रमन कुमार, बच्चों के अभिभावक सहित स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.