Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रेणुका बांध परियोजना में तीन सुरंगों के डिजाइन को सीडब्ल्यूसी की मंजूरी
    सिरमौर

    रेणुका बांध परियोजना में तीन सुरंगों के डिजाइन को सीडब्ल्यूसी की मंजूरी

    By Himachal VartaApril 4, 2025
    Facebook WhatsApp

    श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):-  राष्ट्रीय महत्व की रेणुका बांध परियोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रगति सामने आई है। केंद्रीय जल आयोग ने परियोजना से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण डायवर्जन सुरंगों (टनलों) के डिजाइन को अंतिम रूप देकर स्वीकृति दे दी है। अब इन सुरंगों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि मई 2025 के अंतिम सप्ताह तक टेंडर आमंत्रित किए जा सकते हैं।                                          तीन सुरंगें होंगी डेढ़-डेढ़ किलोमीटर लंबी   

    परियोजना के प्रारंभिक चरण में तीन सुरंगों का निर्माण प्रस्तावित है, जिनकी लंबाई लगभग 1,500 मीटर (1.5 किलोमीटर) होगी। इन सुरंगों का उद्देश्य बांध के पानी के बहाव को नियंत्रित करने और निर्माण के दौरान डायवर्जन का कार्य करना है।

    रेणुका बांध परियोजना के लिए सीडब्ल्यूसी को मुख्य परामर्शदाता (Chief Consultant) नियुक्त किया गया है। उनके निर्देशों के अनुसार ही पूरी निर्माण प्रक्रिया चलेगी। इससे पहले 23 जनवरी को सीडब्ल्यूसी सहित विभिन्न तकनीकी संस्थानों की विशेषज्ञ टीम ने ददाहू में बांध स्थल का निरीक्षण किया था और स्थल की भौगोलिक व तकनीकी जांच की थी

    सीडब्ल्यूसी द्वारा अनुमोदित नक्शों के आधार पर अब सुरंगों के निर्माण की अनुमानित लागत (Estimate) तैयार की जा रही है, ताकि टेंडर की प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी की जा सके। पॉवर कॉर्पोरेशन के निदेशक एस.के. चौधरी ने बताया कि डिजाइन का रिव्यू किया जा रहा है ताकि टेंडर के समय कोई तकनीकी खामी न रह जा

    रेणुका बांध परियोजना न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर जल प्रबंधन और बिजली उत्पादन के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। परियोजना के सफल क्रियान्वयन से हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों को भी लाभ होगा, साथ ही हिमाचल में रोजगार और विकास के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.