नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर-7 में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब क्षेत्र में एक घायल बाघ दिखाई दिया। बाघ को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि घायल अवस्था में पड़े इस बाघ ने किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह सड़क किनारे बाघ को घायल हालत में पड़ा देखा गया। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर लोगों का तांता लग गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।रेंज ऑफिसर दिनेश शर्मा ने बताया कि बाघ की पिछली दोनों टांगें काम नहीं कर रही हैं, जिसके कारण वह सड़क किनारे लेटा हुआ है। प्रारंभिक तौर पर अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी टांगें किस वजह से प्रभावित हुई हैं। संभावना जताई जा रही है कि वह किसी हादसे या गंभीर चोट का शिकार हुआ हो सकता है।उन्होंने बताया कि दोपहर तक मामले की सूचना वन विभाग को मिली, जिसके बाद तुरंत इसकी जानकारी वाइल्ड लाइफ विभाग शिमला को दी गई। विभाग की विशेष टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। टीम के पहुंचने के बाद घायल बाघ को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए शिमला ले जाया जाएगा।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल भी बना हुआ है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे घायल बाघ के पास जाने या उसे परेशान करने की कोशिश न करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। वन विभाग की टीम लगातार मौके पर नजर बनाए हुए है और बाघ की सुरक्षा के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
