Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विधानसभा उपाध्यक्ष ने धारटीधार क्षेत्र के गांवों का दौरा कर जानी लोगों की समस्याएं।
    सिरमौर

    विधानसभा उपाध्यक्ष ने धारटीधार क्षेत्र के गांवों का दौरा कर जानी लोगों की समस्याएं।

    By Himachal VartaSeptember 16, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-    हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज अपने सिरमौर जिला के प्रवास के दौरान धारटीधार क्षेत्र के गांव गारला क्यारटू,बकाहन का दौराकर लोगो की समस्याओ को जाना। इस दौरान उपाध्यक्ष रेणुका विधानसभा क्षेत्र के ठाकर गवाणा निवासी रूप लाल जिनकी गत दिनों गिरी नदी में बह जाने के कारण मृत्यु हो गई थी उनके परिवारजनों से भी मिले। उन्होंने कहा कि यह क्षण परिवार तथा क्षेत्र के लिए बहुत ही वेदना पूर्ण है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस आपदा के समय में परिवार जनों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने इश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिवार जनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इससे पहले उपाध्यक्ष ने अन्तरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के सफल आयोजन के लिए नाहन स्थित उपयुक्त सम्मेलन कक्ष में सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की अध्यक्षता भी की और अधिकारियों को मेले को सफल बनाने के लिए बेहतर समन्वय और कड़ी मेहनत करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधान सभा उपाध्यक्ष के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव मित्र सिंह तोमर,जोन अध्यक्ष धारटीधार मोहन शर्मा, सदस्य जिला परिषद ओम प्रकाश, उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस मंडल नीमा ठाकुर, तहसीलदार ददाहु, एसडीओ जल शक्ति व लोक निर्माण विभाग, जय सिंह ठाकुर, एस एच ओ रेणुकाजी प्रियंका चौहान, उमेश शर्मा, पूरणानंद शर्मा, विद्या सागर, रामकिशन सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.