Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पूर्वाभ्यास का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी प्रकार से सम्पन्न कराना- मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के 28 मई को द्वितीय चरण में हुए मतदान व मतों की गणना के उपरांत चुनावों का परिणाम घोषित।
    • शिलाई क्षेत्र में बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत और कई लोग घायल
    • तृतीय चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण – मनमोहन शर्मा
    • विकास खण्ड सोलन के द्वितीय चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • सिरमौर में द्वितीय चरण में 85.16 प्रतिशत मतदान दर्ज – जिला निर्वाचन अधिकारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, May 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कांग्रेस की झूठी गारंटियों का नगर निकाय चुनावों में मिलेगा जवाब : डॉ. बिंदल
    सिरमौर

    कांग्रेस की झूठी गारंटियों का नगर निकाय चुनावों में मिलेगा जवाब : डॉ. बिंदल

    By Himachal VartaMay 12, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में नगर परिषद चुनावों को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस की झूठी गारंटियों, फरेब और धोखे को पूरी तरह समझ चुकी है और आने वाले नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में इसका करारा जवाब देने जा रही है। उन्होंने कहा कि 17 मई को नाहन नगर परिषद सहित प्रदेश की 23 नगर परिषदों, 25 ग्राम पंचायतों और चार नगर निगमों में होने वाले चुनावों में जनता कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपना जनमत स्पष्ट रूप से व्यक्त करेगी। डॉ. बिंदल ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस नेताओं ने घर-घर जाकर भारी-भरकम गारंटियां दी थीं। बेरोजगार युवाओं से फार्म भरवाए गए और पक्की नौकरी तथा पुरानी पेंशन के वादे किए गए, लेकिन 42 महीने बीत जाने के बाद भी किसी बेरोजगार को रोजगार नहीं मिला। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का युवा अपने आप को ठगा हुआ और निराश महसूस कर रहा है।
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं से वादा किया था कि उन्हें हर महीने ₹1500 दिए जाएंगे और यह राशि दिसंबर 2022 से मिलनी शुरू हो जाएगी। लेकिन आज 42 महीने बाद भी महिलाओं के खातों में एक रुपया तक नहीं आया। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं अब पूछ रही हैं कि उनके ₹60,000 कहां गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने केवल वोट लेने के लिए झूठी गारंटियों का सहारा लिया और सत्ता में आने के बाद जनता को भूल गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग को राहत देने के बजाय कांग्रेस सरकार ने महंगाई का बोझ बढ़ाने का काम किया। बिजली, पानी, एचआरटीसी किराया, राशन डिपो का सामान, सीमेंट, एंट्री टैक्स और डीजल-पेट्रोल पर भारी टैक्स लगाकर आम जनता को परेशान किया गया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पूर्वाभ्यास का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी प्रकार से सम्पन्न कराना- मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के 28 मई को द्वितीय चरण में हुए मतदान व मतों की गणना के उपरांत चुनावों का परिणाम घोषित।
    • शिलाई क्षेत्र में बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत और कई लोग घायल
    • तृतीय चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण – मनमोहन शर्मा
    • विकास खण्ड सोलन के द्वितीय चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.