नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब उपमंडल के सतौन में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सतौन बस स्टैंड के समीप तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर चक्का जाम कर दिया। मृतक की पहचान इंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी गांव मझौली, डाकघर कोड़गा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इंद्र सिंह सड़क पार कर दुकान से सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से तेज रफ्तार में आए डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और डंपर उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। हादसा इतना भयावह था कि इंद्र सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। हादसे के बाद लोगों का गुस्सा उस समय और बढ़ गया जब ट्राले को लेकर पुलिस कार्रवाई को लेकर अलग-अलग बातें सामने आने लगीं। ग्रामीणों का आरोप था कि पहले पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेने की बात कही, लेकिन बाद में इससे इनकार कर दिया गया। इसी को लेकर गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने एनएच-707 पर चक्का जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ती देख पुरुवाला थाना पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और हादसे में शामिल वाहन व चालक की तलाश तेज कर दी गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे तेज रफ्तार डंपरों और ट्रालो से आम मानस बहुत परेशान हैं।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Monday, September 28
