नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-कालाअंब-देहरादून नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को खजुरना पुल के नजदीक आलू से लदा एक ट्रक और बोलेरो गाड़ी दुर्घटना के शिकार हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार नाहन की तरफ से आ रहा आलू से भरा ट्रक ( एचपी 72 बी 1270) उतराई में पांवटा साहिब की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक की ब्रेक फेल हो गयी जब तक चालक को इसका आभास हुआ दूसरी तरफ से एक बोलेरो ( एचपी 71 8451) के आने से ट्रक पेड़ से टकरा गया और पलट गया । इसी दौरान जोर से ब्रेक लगाने पर पिकअप चालक ने भी नियन्त्र खो दिया और वो भी सड़क पर पलट गयी। गनीमत यह रही कि बोलेरो में सवार एक महिला, एक पुरुष और बच्चा बाल-बाल बच गए । वहीं ट्रक पलटने से चालक घायल हुआ है । हादसे के तुरंत बाद आस-पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। वही हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Monday, September 28
