Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»चुनावी प्रक्रिया के उपरांत चुनावी उम्मीदवारों की अंतिम स्थिति स्पष्ट हो गई है।
    सिरमौर

    चुनावी प्रक्रिया के उपरांत चुनावी उम्मीदवारों की अंतिम स्थिति स्पष्ट हो गई है।

    By Himachal VartaMay 16, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत विभिन्न पदों के लिए चुनाव मैदान में उम्मीदवारों की अंतिम स्थिति स्पष्ट हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला परिषद, पंचायत समिति, प्रधान, उप-प्रधान तथा वार्ड सदस्य पदों के लिए नामांकन, जांच, नाम वापसी एवं अंतिम रूप से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का विवरण जारी किया गया है।
    जिला परिषद सदस्य पदों के लिए कुल 74 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें से 72 नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी के बाद कुल 53 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए कुल 474 नामांकन पत्र दाखिल हुए। जांच प्रक्रिया में 6 नामांकन पत्र निरस्त किए गए तथा 468 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी के पश्चात 336 उम्मीदवार अब चुनाव लड़ रहे हैं। कुछ सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध भी चुने गए हैं।
    प्रधान पद के लिए कुल 1430 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें से 10 नामांकन निरस्त हुए तथा 1420 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी के बाद कुल 826 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।
    उप-प्रधान पद के लिए कुल 1204 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें से 5 नामांकन पत्र निरस्त किए गए। कुल 1199 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए तथा नाम वापसी के बाद 647 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
    वार्ड सदस्य पदों के लिए कुल 2801 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें से 26 नामांकन पत्र निरस्त किए गए तथा 2775 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी के पश्चात 2047 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी विकास खंडों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी जारी की गई है। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.