Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नगर परिषद नाहन, पांवटा व नगर पंचायत राजगढ के लिए 55 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, 200 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
    सिरमौर

    नगर परिषद नाहन, पांवटा व नगर पंचायत राजगढ के लिए 55 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, 200 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

    By Himachal VartaMay 16, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब और नगर पंचायत राजगढ़ में शहरी निकायों के आम चुनाव के लिए 17 मई को होने वाले मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए आज 55 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि नगर परिषद पांवटा साहिब के लिए 25 पोलिंग पार्टियां, नगर परिषद नाहन में 23 तथा नगर पंचायत राजगढ़ में 07 पोलिंग पार्टियों को मतदान प्रक्रिया पूर्ण करने का दायित्व सौंपा गया है।
    उन्होंने बताया कि नाहन नगर पालिका परिषद के 13 वार्डो के लिए, 23 मतदान कंेद्र स्थापित किए गए है जहां पर कुल 19 हजार, 876 मतदाता, अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
    इसके अतिरिक्त नगर परिषद पांवटा साहिब में 13 वार्डों के लिए 25 मतदान केंद्रों पर 18 हजार, 288 मतदाता तथा नगर पंचायत राजगढ में 07 वार्डों के लिए 07 मतदान केंद्रों पर 1982 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
    उपायुक्त ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए है। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 200 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि 55 बूथों पर 110 सुरक्षाकर्मी तथा इसके अतिरिक्त लगभग 90 अन्य सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
    नाहन में मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है -रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना0) नाहन राजीव सांख्यान
    रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी(ना0) नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि नगर परिषद नाहन में चुनाव को पूर्ण करने के लिए आज 23 पोलिंग पार्टियों तथा 05 रिर्जव पार्टियों को तृतीय चरण का अभ्यास करने के उपरांत पोलिंग पार्टियों को  पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दिया गया है तथा सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि मतदान 17 मई को प्रातः 7ः00 बजे से सायं 3ः00 बजे तक होगा तथा इसके उपरांत इसी दिन मतों की गणना का कार्य भी किया जाएगा।
    उन्होंने नगर परिषद नाहन के सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान की व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है तथा मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल व वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैठने की व्यवस्था भी उपलब्ध की गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.