नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- देर शाम को थाना नाहन में अमृत बहादुर, निवासी गांव ओलीवाला गड्डा, तहसील नाहन, ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अपनी बोलेरो गाड़ी (नंबर HP71-8451) में अपनी बुआ बिमला देवी और भतीजे कार्तिक के साथ शंभुवाला कोटड़ी की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन मालोवालां चौक सड़क पर पहुंचा, उसी दौरान नाहन की ओर से आ रहा ट्रक नंबर (HP72B-1270) कथित रूप से तेज रफ्तार में आया और बोलेरो वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा।इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार अमृत बहादुर, बिमला देवी और कार्तिक सहित ट्रक चालक मोहम्मद जगुप और उसके साथ मौजूद सिकंदर सिंह को चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना के कारणों की पुष्टि की जा रही है और दोनों वाहनों की स्थिति का भी निरीक्षण किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद थाना नाहन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Monday, September 28
