Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने विकास का एक भी नया काम नहीं किया : डॉ. राजीव बिंदल
    सिरमौर

    नाहन में साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने विकास का एक भी नया काम नहीं किया : डॉ. राजीव बिंदल

    By Himachal VartaMay 16, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज नाहन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नगर परिषद चुनावों के लिए भाजपा का “हमारा संकल्प” पत्र जारी किया और कांग्रेस सरकार पर नाहन के विकास को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में कांग्रेस सरकार नाहन में विकास का एक भी नया कार्य शुरू नहीं कर पाई और केवल जनता को झूठे वादों तथा गारंटियों से भ्रमित किया गया।
    डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर नाहन के हर वार्ड में पार्किंग का निर्माण किया जाएगा और शहर के हर क्षेत्र में 12 महीने 30 दिन स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नाहन के प्रत्येक वार्ड में पार्क विकसित करेगी और शहर के विभिन्न स्थानों पर आधुनिक बारात घर एवं सामुदायिक भवन बनाए जाएंगे।
    उन्होंने कहा कि अमरपुर मोहल्ला स्थित पुराने फाउंड्री क्वार्टर, जो नशे का अड्डा बन चुके थे, उन्हें हटाकर वहां मल्टी स्टोरी पार्किंग, पार्क और सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। इसके अलावा फाउंड्री क्षेत्र में वार्ड नंबर 4, 5 और 6 के लिए बड़ी मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक आवागमन के लिए धुआं रहित वाहनों की व्यवस्था की जाएगी तथा कांग्रेस सरकार द्वारा ठंडे बस्ते में डाले गए सीवरेज प्रोजेक्ट को भाजपा सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले ही नाहन में इंडोर स्टेडियम और शूटिंग रेंज का निर्माण करवाया था तथा भविष्य में और खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा कालिस्थान तालाब, रानीताल, रामकुंडी तालाब और विला राउंड जैसे ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण फिर से शुरू किया जाएगा, जिन्हें कांग्रेस सरकार ने रोक दिया।
    डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर 500 बिस्तरों वाले अस्पताल को पूरा किया जाएगा और 1000 डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नाहन में वैकल्पिक सड़कों का निर्माण कर यातायात व्यवस्था को और अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड नाहन में विकास कार्यों को लेकर मजबूत रहा है। भाजपा सरकार के समय नाहन को गिरी नदी का पानी मिला, महाराणा प्रताप पार्क, रानी झांसी पार्क, अंबेडकर पार्क, हिमाचली पार्क और गुरु गोविंद सिंह पार्क बनाए गए। बस अड्डे पर मल्टी स्टोरी पार्किंग, शिमला रोड पर पार्किंग, विजिलेंस कार्यालय, एसपी कार्यालय, बीडीओ कार्यालय तथा हिमाचल की सबसे सुंदर कोऑपरेटिव बैंक बिल्डिंग का निर्माण भाजपा सरकार ने करवाया।
    डॉ. बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के 21 स्कूलों, पटवार सर्कलों, पीएचसी, सीएचसी, सब तहसीलों और पशु अस्पतालों पर ताले क्यों लगाए गए? उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इन संस्थानों को बंद कर जनता के साथ अन्याय किया और आज तक इसका जवाब नहीं दिया।
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन नाहन की हजारों महिलाएं आज भी लगभग ₹63,000 की राशि का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री दावा करते हैं कि गारंटी पूरी कर दी गई, लेकिन महिलाओं तक पैसा नहीं पहुंचा, जिससे स्पष्ट है कि सरकार जनता को गुमराह कर रही है।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक भी नई पार्किंग, पार्क, स्कूल, कॉलेज या अस्पताल शुरू नहीं किया। नगर पालिका की पांच मंजिला बिल्डिंग का निर्माण रोक दिया गया और केवल अधूरी पार्किंग का उद्घाटन कर दिया गया। उन्होंने कहा कि एशियन डेवलपमेंट बैंक के माध्यम से स्वीकृत विकास परियोजनाओं को भी कांग्रेस सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया।
    उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग को खंडहर बना दिया गया और नर्सिंग कॉलेज तथा माता-शिशु अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी कोई कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत ₹70 करोड़ नर्सिंग कॉलेज और ₹20 करोड़ माता-शिशु अस्पताल के लिए दिए गए, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इन परियोजनाओं को आगे नहीं बढ़ाया।
    डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने केवल झूठी गारंटियां, बढ़े हुए बिजली बिल और अधूरे वादे दिए हैं, जबकि भाजपा विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नाहन की जनता भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को भारी समर्थन देकर नगर परिषद में भाजपा की सरकार बनाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.