नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम 15 मई 2026 को बद्रीपुर चौक क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति ट्रक नंबर HP17E-7751 में उत्तराखंड की ओर से नए एनएच मार्ग से भुक्की लेकर आ रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने संबंधित वाहन को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक शराफत अली पुत्र नसीरूदीन निवासी गांव टोकियों, डाकघर सैनवाला, तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर के कब्जे से 2.034 किलोग्राम भुक्की बरामद की। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया तथा बरामद सामग्री को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच जारी है तथा पुलिस बरामद मादक पदार्थ से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Monday, September 28
