Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने किया पोलिंग बूथों और काउंटिंग हॉल का निरीक्षण
    सिरमौर

    उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने किया पोलिंग बूथों और काउंटिंग हॉल का निरीक्षण

    By Himachal VartaMay 17, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-नाहन नगर परिषद चुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने चुनाव प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए रखते हुए नगर परिषद के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डीसी प्रियंका वर्मा ने जिला पंचायत कार्यालय के प्रथम तल पर बनाए गए काउंटिंग हॉल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया और चुनाव परिणामों की घोषणा को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। प्रशासन की ओर से मतगणना स्थल पर लाउडस्पीकर सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। गौरतलब है कि नाहन नगर परिषद के 13 वार्डों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ। चुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस और होमगार्ड के जवान पूरे दिन सक्रिय दिखाई दिए। खास बात यह रही कि जवानों ने केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक ही अपनी जिम्मेदारी सीमित नहीं रखी, बल्कि बुजुर्ग और शारीरिक रूप से कमजोर मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने और वापस लाने में भी सराहनीय सहयोग दिया। वर्मा ने बताया कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। उन्होंने कहा कि मतगणना के बाद आज ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।नगर परिषद चुनाव को लेकर पूरे शहर में दिनभर राजनीतिक हलचल बनी रही। मतदान समाप्त होते ही अब प्रत्याशियों की नजरें मतगणना और परिणामों पर टिक गई हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.